एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: कब्र की खुदाई ने उड़ा दिए होश, दस दिन से लापता महिला का शव बरामद

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक लापता महिला का शव बरामद हुआ है. महिला का शव एक कब्र से बरामद किया गया है. वह 12 जुलाई से लापता थी.

UP News: प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले में संदिग्ध हालत में 12 जुलाई को लापता हुई एक महिला का शव बरामद (Woman Body Found) किया गया है. पुलिस को उसका शव एक कब्र से मिला है. बताया जा रहा है कि जिस दिन वह लापता हुई थी वह अपने पति के साथ बाहर गई थी. परिजनों ने पति और उसके दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है. महिला की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर  लिया गया है. दरअसल, मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस टीम ने सई नदी के किनारे मौजूद कब्र से शव (Grave Excavated) को बाहर निकालवाया है. 

करीब 10 दिन बाद मिली चली हत्या की जानकारी

प्रतापगढ़ नगर कोतवाली के सरोज चौराहा स्थित कांशीराम कॉलोनी की मुन्नी बेगम ने अपनी 22 वर्षीय बेटी सायमा की शादी जीआईसी कांशीराम कॉलोनी के सलमान के साथ की थी. सलमान ई-रिक्शा चला कर गुजरा करता था.  मुन्नी बेगम का कहना है कि 12 जुलाई की दोपहर को सायमा ने घर से निकलते वक्त कहा था कि वह पैसे लेने के बाबागंज में अपने पति से मिलेगी. उसने फोन करके मां को बताया था कि वह राजापाल चौराहे पर जाम में फंसी है, थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगी लेकिन इसके बाद उसका फोन बंद हो गया. काफी खोजबीन के बाद भी सायमा का पता नहीं चला. 21 जुलाई को सिकंदर नाम के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की हत्या कर शव सई नदी किनारे दफन कर दिया गया है.

कब्र की खुदाई पर सच निकली सिकंदर की बात

 मुन्नी बेगम ने 21 जुलाई की शाम को अपने दामाद सलमान और उसके साथियों रुस्तम, नसीम और सिकंदर के खिलाफ हत्या कर शव को दफनाए जाने  की पुलिस में शिकायत की. मुन्नी बेगम ने बताया कि सायमा की तीन बेटियां हैं. उसका पति उसे प्रताड़ित करता था, वह सरोज चौराहा स्थित कांशीराम कॉलोनी में किराए के कमरे में अपनी बेटियों के साथ रहती थी. उसके पति ने उसकी हत्या कर शव को छिपा दिया है. पुलिस ने शनिवार को कब्र की खुदाई की. कब्र से मिले शव की पहचान मुन्नी ने अपनी बेटी सायमा के रूप में की है. 

Jaunpur News: जौनपुर में जमीन कब्जा कर बनाए गए स्कूल पर चला प्रशासन का बुलडोजर

मामले में सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि नगर कोतवाली के कांशीराम कालोनी की मुन्नी बेगम ने शिकायत की था कि उनकी बेटी की हत्या कर शव दफन कर दिया गया है. मुन्नी देवी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया और फिर डीएम की इजाजत पर कब्र की खुदाई की गई.  शव का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार के लिए तीन टीमें गठित की हैं.

ये भी पढ़ें

समाजवादी पार्टी पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का साधा निशाना, कहा- यूपी में सपा अब डूबता हुआ जहाज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget