एक्सप्लोरर

प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े मैनेजर से लाखों की लूट, असलहा लहराते हुए आरोपी फरार

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में दिन दहाड़े चार लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है. बदमाश मैनेजर के हाथ से रुपयों से भरा थेला लेकर भाग गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Pratapgarh News: सुल्तानपुर में हुई करोड़ों की लूट का मामला अभी भी गरमाया हुआ हुआ है इस बीच प्रतापगढ़ में भी लूट की वारदात से हड़कंप मच गया है. यहां बेखौफ लुटेरों ने असलहे के बल पर मैनेजर से दिनदहाड़े 4 लाख 15 हजार कैश और 50 हजार रुपये का चेक लूट लिया. जिसके बाद आरोपी असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही एडीजी प्रयागराज जोन, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जांच पड़ताल की. 

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना इलाके के रामगंज बड़े व्यवसाई रामचंद्र बरनवाल की किराने की होलसेल की बड़ी दुकान है. उनकी दुकान पर बाजार निवासी सुभाष चंद्र तिवारी मैनेजर का काम करते हैं. सोमवार को वो 4.15 लाख रुपये और 50 हजार का चेक लेकर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की रामगंज बाजार शाखा में जमा करने के लिए जा रहे थे. तभी बैंक से कुछ कदमों की दूरी पर ही बाइक सवार बदमाश पहुंचे और असलहे के बल पर रुपयों से भरा बैग छीन लिया.  

असलहे के दम पर लूट की वारदात
सुभाष तिवारी के शोर मचाने पर वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश हथियार लहराते हुए भाग गए. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई. ताकि बदमाशों का सुराग लग सके. हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस के हाथ ख़ाली है. 

दिनदहाड़े की लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर के अलावा आईजी, प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार और सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस लूट की इस घटना के विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल करने की कोशिश कर रही है. 

UP Politics: यूपी में सदस्यता अभियान के बाद BJP में कई बड़े फेरबदल तैयारी, इन्हें मिलेगी जगह

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने कहा कि सोमवार को रामचंद्र बरनवाल के मैनेजर सुभाष तिवारी पैदल ही रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे. तभी पीछे से दो बदममाश पल्सर से आये और बैग छीनकर भाग गए. वारदात के खुलासे के लिए टीमें बनाई गईं हैं जो मामले की जांच कर रही है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
UP News: सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'
सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget