एक्सप्लोरर

UP: 12वीं की छात्रा प्रज्ञा बनीं एक दिन की जिलाधिकारी, लोगों की समस्याएं सुनकर किया निराकरण

यूपी में राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत सुल्तानपुर में जिलाधिकारी ने प्रज्ञा त्रिपाठी को एक दिन का डीएम बनाया. इसके तहत उन्होंने शहर को लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका हल भी सुझाया.

सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में आज मिशन शक्ति योजना के नायिका इवेंट के जरिये 12 वीं की छात्रा प्रज्ञा त्रिपाठी को जिलाधिकारी बनाया गया. डीएम रवीश गुप्ता के साथ प्रज्ञा ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और उसके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए. इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रज्ञा को जिलाधिकारी के पद और कार्य करने के तरीकों से अवगत कराया. आगे चलकर प्रज्ञा भी आईएएस बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं.

प्रज्ञा ने सुनी लोगों की समस्याएं

बताते चलें कि, प्रज्ञा त्रिपाठी नगर के केश कुमारी राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कालेज में 12वीं की छात्रा है. आज मिशन शक्ति योजना के नायिका इवेंट के जरिये उन्होंने जिलाधिकारी के साथ रहकर डीएम के पद और कार्य करने के तरीकों की जानकारी ली. जनसुनवाई के दौरान जो भी फरियादी शिकायतें लेकर वहां पहुंचे थे, उनकी समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया. इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्या हल करने के दिशा निर्देश भी दिए. वहीं जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठने और कार्य करने के बाद प्रज्ञा बेहद खुश नजर आई. उन्होंने कहा कि आगे बनकर वे भी आईएएस बनकर लोगों की मदद करना चाहती हैं. प्रज्ञा ने संदेश दिया कि, महिलाओं और लड़कियों को अपने अंदर का डर निकालना बेहद जरुरी है. वहीं, लड़कियों और उनके परिवार वालों से भी प्रज्ञा ने आग्रह किया कि उनके अंदर डर न डालें बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका दें ताकि वे आगे बढ़े और समाज की ऊंचाइयों को छू सकें.

बेटियों में जगेगी ललक

वहीं, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कहा कि मिशन शक्ति योजना में नायिका इवेंट के जरिये प्रज्ञा को जिलाधिकारी के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि प्रज्ञा को जनसुनवाई का प्रभार इसलिये दिया गया क्योंकि जनसुनवाई में हर तरीके के लोग आते हैं और कैसे उसका समाधान किया जाय इसके बारे में बताया गया. उन्होंने ने कहा कि इस तरीके के कार्य से बेटियों में भी ललक जगेगी और वे भी प्रतियोगी परीक्षाओं ने तैयारी कर उसमें सफलता हासिल कर सकेंगी.

ये भी पढ़ें.

वाराणसी: शिखर धवन के पक्षियों को दाना खिलाने पर विवाद, प्रशासन ने किया नाविक का चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget