एक्सप्लोरर

UP Energy News: यूपी में कोयले की कमी से बिजली आपूर्ति में कटौती, शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक असर

Uttar Pradesh News: प्रदेश में कोयले की कमी की वजह से बिजली आपूर्ति में समस्या देखने को मिल रही है. शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली में कटौती की जा रही है.

Energy Crisis In Uttar Pradesh: कोयले की कमी का असर अब प्रदेश की बिजली आपूर्ति पर दिखने लगा है. बिजली की आपूर्ति कम होने की वजह से जगह-जगह कटौती की जा रही है. हालात ये है कि अब तक करीब 2 हजार मेगावाट क्षमता की इकाइयों को बंद करना पड़ा है. वहीं विभागीय लोगों की माने तो अगर जल्द कोयले की कमी दूर नहीं हुई तो बिजली आपूर्ति और ज्यादा डीरेल हो जाएगी. सबसे ज्यादा कटौती ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही है.

प्रदेश में बिजली की प्रतिबंधित मांग करीब 17,000 मेगावाट के आसपास है जबकि इसके मुकाबले 15,000 मेगावाट के आसपास ही आपूर्ति हो पा रही है. यानी लगभग 1800 से 2000 मेगावाट की कमी चल रही है. हालात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां 18 घंटे बिजली की आपूर्ति होनी चाहिए वहां 12 से 13 घंटे के बीच ही हो पा रही है. वही तहसील क्षेत्रों के लिए साढ़े 21 घंटे की बिजली आपूर्ति होनी चाहिए, लेकिन इसमें भी सिर्फ 19 घंटे के आसपास ही आपूर्ति हो रही है. बुंदेलखंड में 20 घंटे बिजली सप्लाई मिलनी चाहिए, लेकिन वहां 17 घंटे के आस-पास ही मिल पा रही है.

हालांकि विभाग का कोई भी अधिकारी फिलहाल इस मामले में बात करने से बचता नजर आ रहा है. नाम सामने ना लाने की शर्त पर प्रदेश के विद्युत निगम की एमडी ने माना कि कोयले की कमी की वजह से समस्या बढ़ती जा रही है. आगे त्योहारों में बिजली की मांग और बढ़ रही है. जल्द कोयले की समस्या दूर नही हुई तो काफी मुश्किल बढ़ सकती है. 

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय में जो भीषण बरसात हुई उसकी वजह से पानी तमाम कोयले की खदानों में चला गया है. इसकी वजह से बड़ी मात्रा में कोयला गीला है. इसके अलावा मंगोलिया, ऑस्ट्रेलिया से भी फिलहाल कोयले की सप्लाई में समस्या है. उन्होंने कहा समस्या से उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में सामने आ रही है.

ये समस्या कितनी बढ़ रही है इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि खुद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को भी इस पर ट्वीट करना पड़ा. अपने ट्वीट में उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा कि विभिन्न कारणों से विद्युत उत्पादन इकाइयों में कोयले की आपूर्ति बाधित हुई है, जिससे निर्बाध विद्युत आपूर्ति में व्यवधान आ रहा है. उपभोक्ताओं हो रही असुविधा के लिए खेद है. यह समस्या जल्द दूर कर आपूर्ति सामान्य की जाएगी.

ऊर्जा मंत्री ने लिखा कि संयुक्त सचिव, कोयला मंत्रालय की अध्यक्षता में गठित सब ग्रुप, सप्ताह में दो बार कोल आपूर्ति की निगरानी कर रहा है. केंद्र सरकार व कोल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं. अन्य स्रोतों से बिजली खरीद की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

Lakhimpur Incident: यूपी में संविधान को कुचलने की कोशिश, दोषियों को समन नहीं गुलदस्ता दे रही सरकार- अखिलेश यादव

UP Election: मायावती ने की मतदान से पहले सर्वे पर रोक लगाने की मांग, कहा- चुनाव आयोग को लिखूंगी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget