मथुरा: कोरोना काल में दीपावली से जगी कुम्हारों की उम्मीदें, एक महीने पहले ही मिले ऑर्डर
दीपावली के मौके पर कुम्हारों को उम्मीद जगी है. कुम्हारों को उम्मीद है कि इस दीपावली उनके दीयों की बिक्री अच्छी रहेगी.

मथुरा. कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन का असर भारत पर भी पड़ा. लॉकडाउन ने जहां अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाई तो वहीं कई लोगों का रोजगार भी छिन गया. मजदूर वर्ग भी लॉकडाउन की मार से बच नहीं पाया. दीपावली पर मिट्टी के दीपक बनाने वाले कुम्हारों को भी खासी परेशानी हुई. हालांकि अब दीपावली के मौके पर कुम्हारों को उम्मीद जगी है.
दरअसल, देशभर में लोग चाइनीज सामान का बहिष्कार कर रहे हैं. सरकारें भी स्वदेशी उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने की अपील कर रही हैं. ऐसे में कुम्हारों को उम्मीद है कि इस बार दीपावली पर कोई चाइना सामान का प्रयोग नहीं किया जाएगा. लिहाजा, इस त्योहार में उनकी आमदनी अच्छी हो सकेगी. कुम्हारों के चेहरे पर रौनक भी दिख रही है. कई कुम्हारों को तो 1 महीने पहले से ही ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं.

कोरोना का भी सता रहा डर कुम्हार पिछले एक महीने से लगातार मिट्टी के बर्तन और दीपक बनाने में लगे हुए हैं. पिछली बार की अपेक्षा इस बार उनकी दीपावली खास होने वाली है. कुम्हारों ने दीपावली के लिए बड़ी संख्या में मिट्टी के लक्ष्मी, गणेश और दीपक बनाकर स्टॉक किए हुए हैं, लेकिन कुम्हारों का कहना है कि अगर कोरोना जैसी महामारी न आई होती और तो उनकी दीपावली में और भी चार चांद लग गए होते.
ये भी पढ़ें:
प्रधानमंत्री मोदी के 'वोकल फॉर लोकल'को बढ़ावा देते हुए सीएम योगी ने दिवाली पर दिया स्वदेशी पर जोर
लखनऊ: मास्क सप्लाई के नाम पर अमेरिकन कंपनी से ठगी, ई-मेल से की सीएम योगी से शिकायत, FIR दर्ज
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























