एक्सप्लोरर

आलू किसान का दर्द- कर्ज में डूबा हूं, किडनी बेचकर करूंगा अदा; मचा हड़कंप

आगरा में एक आलू किसान ने अपनी किडनी बेचना का ऐलान कर दिया है। आलू किसान कर्ज में डूबा है और अब उसने किडनी बेचकर कर्ज अदा करने का फैसला लिया है। इस ऐलान ने प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया है।

आगरा, नितिन उपाध्याय। मोदी राज और योगी राज में किसानों को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। उनकी आर्थिक दशा सुधारने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन आगरा में कहानी कुछ और देखने को मिली है। फतेहाबाद तहसील के घाघपुरा गांव के गीतम सिंह कर्ज के तले इतने दबे हुए हैं कि उन्होंने कर्ज चुकाने के लिए अपनी एक किडनी बेचने का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है, तो वहीं किसान गीतम सिंह से मिलने किसान यूनियन और राजनेता भी पहुंचने लगे हैं।
समूह में मायूस बैठे इस किसान का नाम गीतम सिंह है। जो अपने मां-बाप के साथ आगरा के फतेहाबाद तहसील के घाघपुरा गांव में रहता है, लेकिन गीतम सिंह आज पूरी तरह टूट चुका है। वजह है उस पर 20 लाख रुपये के करीब का कर्ज, जो उसने बैंक और साहूकारों से लिया है। इसलिए गीतम सिंह ने अपनी एक किडनी बेचने का मैसेज सोशल मीडिया के जरिए जारी किया।
आलू किसान का दर्द- कर्ज में डूबा हूं, किडनी बेचकर करूंगा अदा; मचा हड़कंप
पीड़ित किसान  गीतम सिंह का कहना है, 'मुझ पर करीब 20 लाख रुपये का कर्जा हो गया है, साल 2015 से लगातार मुझे आलू की खेती में नुकसान हो रहा है। मैं लंबे समय से घुटन महसूस कर रहा हूं, कर्ज वाले मुझे बहुत परेशान कर रहे हैं, इसलिए मैंने किडनी बेचने का फैसला किया है। ताकि उसके बदले में आये रुपयों से कर्ज चुका सकूं। मेरे पास अभी किडनी खरीदने के कई ऑफर आ चुके हैं।'
इस बात की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एसडीएम फतेहाबाद अब्दुल बासित का कहना है कि हम मामले की जांच करवा रहे हैं, नियमानुसार ऋण मोचन स्कीम के तहत मदद की जाएगी। कर्ज गीतम सिंह के नहीं, बल्कि उनके पिता पर है। हम इस पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं।
आलू किसान का दर्द- कर्ज में डूबा हूं, किडनी बेचकर करूंगा अदा; मचा हड़कंप
किडनी बेचने की खबर सामने आने के बाद गीतम सिंह के घर किसान नेताओं और राजनेताओं का जमघट लग गया है। किसान यूनियन से जुड़े तमाम नेताओं का कहना है कि पिछले कई सालों से किसान ठगा जा रहा है, लेकिन सरकार केवल बातें बड़ी-बड़ी करती है। जमीनी हकीकत पर आगरा का आलू किसान पूरी तरह परेशान है।
इसके अलावा मंगलवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल भी घाघपुरा गांव पहुंचा और पूरी रिपोर्ट तैयार की। साथ ही, गीतम सिंह और ग्रामीणों का हालचाल जाना। उन्होंने किसानों की पूरी स्थिति की रिपोर्ट प्रियंका गांधी को सौंपने की बात कही है।
अब देखना यह है कि किडनी बेचने को मजबूर किसान गीतम सिंह की सरकार किस तरह मदद करती है, ताकि कर्ज के बोझ से दबे गीतम सिंह को राहत मिल सके और ऐसा आत्मघाती कदम ना उठाने को मजबूर हो।
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 41 PCS अफसरों का तबादला, कई जिलों में बदले सिटी मजिस्ट्रेट
यूपी में 41 PCS अफसरों का तबादला, कई जिलों में बदले सिटी मजिस्ट्रेट
'हम नमाज पढ़ें तो FIR...', कांवड़ यात्रा पर पुलिस की एडवाइजरी पर बोली AIMIM
'हम नमाज पढ़ें तो FIR...', कांवड़ यात्रा पर पुलिस की एडवाइजरी पर बोली AIMIM
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
महोबा की जेल से छूटा, 7 साल बाद एमपी पुलिस ने शातिर को दबोचा
महोबा की जेल से छूटा, 7 साल बाद एमपी पुलिस ने शातिर को दबोचा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget