एक्सप्लोरर

आपकी खांसी का कारण वायु प्रदूषण है या कोरोना वायरस, जानिए एक्सपर्ट की राय

कोरोना और वायु प्रदूषण से होने वाली खांसी में अंतर करना ज़रूरी हो गया है. इसी को लेकर डॉक्टर संदीप नायर, सीनियर चेस्ट स्पेशलिस्ट ने बेहद खास बातें साझा की हैं. तो आप भी जानें दोनों खांसी में अंतर कैसे कियाजा सकता है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हर साल की तरह हवा की गुणवत्ता का हाल खराब होता जा रहा है. लेकिन, इस साल प्रदूषण के साथ साथ कोरोना की भी मार है. दिल्ली में हवा की गुणवत्ता का हाल बेहद खराब कैटेगरी में पहुंच गया है. इससे सांस लेने में दिक्कत और खांसी भी लोगों में ज़्यादा देखने को मिल सकती है. ऐसे में कोरोना और वायु प्रदूषण से होने वाली खांसी में अंतर करना ज़रूरी हो गया है. इसी को लेकर हमने डॉक्टर संदीप नायर, सीनियर चेस्ट स्पेशलिस्ट से बात कर इसके बारे में जानने की कोशिश की. तो आप भी जानें बातचीत में क्या रहा खास.

प्रदूषण वाली खांसी में ये होता है डॉक्टर संदीप नायर का कहना है कि यह मुश्किल दौर है जब कोरोना अपनी चरम सीमा पर है और प्रदूषण भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. अब यह पता लगाना मुश्किल हो गया है कि मरीज में सिम्पटम्स कोरोना के कारण है या प्रदूषण के कारण या दोनों के कारण, ऐसे वक्त में सिम्पटम्स भी बढ़ गए हैं. कोरोना में भी खांसी के साथ सांस लेने में दिक्कत हो सकती है वहीं प्रदूषण में भी खासी हो सकती है. लेकिन, प्रदूषण वाली खासी आंखों में जलन और पानी आना, गले में इरिटेशन होना ये ज़्यादातर होता है.

कोरोना में बुखार होता है कोरोना में ज़्यादातर फीवर अधिक होता है, सांस की दिक्कत भी हो सकती है. सोर थ्रोट हो सकता है, ऑक्सिजेन फॉल हो सकती है. हालांकि पूर्ण रूप से तभी पता चल सकता है जब कोरोना का टेस्ट किया जाए. लेकिन, बहुत बार यह पता करना मुश्किल होता है क्योंकि कभी-कभी कोविड 19 में माइल्ड सिम्पटम्स भी होते हैं. इस समय इन दोनों से ज़्यादा से ज़्यादा बचना ज़रूरी है.

कोविड से खुद को बचाएं डॉक्टर संदीप नायर ने कहा कि प्रदूषण का कम होना हमारे हाथ में है और जल्दी से जल्दी उसका घटना ज़रूरी है क्योंकि इस कारण से सांस की दिक्कत तो हो रही है. वहीं, कोविड से अपने आप को बचाएं, मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, सावधानियां बरतें, जितना ज़्यादा हम कम बाहर जाएंगे उतना ही इन दोनों से बचेंगे.

यह भी पढ़ें:

UP Coronavirus Update: यूपी में कोरोना के 2052 नए केस, 28 और लोगों की हुई मौत

बोन टीबी से जूझ रही भदोही की युवती के लिए सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ, करनाल में होगा इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget