एक्सप्लोरर

उन्नाव मामले पर सियासी दलों में धरने की होड़, सपा 9 अगस्त तो प्रसपा 8 अगस्त को देगी धरना

उत्तर प्रदेश में उन्नाव रेप पीड़िता को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मामले को लेकर विपक्षी दल सरकार को लगातार घेर रहे हैं। कांग्रेस हो या सपा हो सभी दल इस मौके का सियासी फायदा लेने से चूकना नहीं चाहते हैं।

लखनऊ, अनुभव शुक्ला। उन्नाव रेप पीड़िता की रायबरेली में हुए सड़क हादसे के बाद से ही हालत लगातार गंभीर बनी हुई है, लेकिन इस मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है। चाहे समाजवादी पार्टी हो या कांग्रेस हो सभी इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साध रही हैं।

विपक्ष का बीजेपी पर हमला

लगातार विपक्षी दल सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, और इस विरोध प्रदर्शन में ना तो कांग्रेस और ना ही समाजवादी पार्टी पीछे रहना चाहती है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जहां लगातार तीन दिनों तक लखनऊ के जीपीओ में धरना दिया तो वहीं समाजवादी पार्टी के एमएलए, एमएलसी और कार्यकर्ता तो राजभवन के बाहर ही धरने पर बैठ गए थे, इस घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरीके से पीड़िता को राहत देते हुए अपना फैसला सुनाया उसे अब विपक्ष ने सरकार के खिलाफ एक हथियार बना लिया है। समाजवादी पार्टी तो अब पूरे प्रदेश में 9 अगस्त को हर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने जा रही है। समाजवादी पार्टी के अधिकारिक टि्वटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई। इस ट्वीट में साफ तौर पर लिखा है कि सरकार बनाम नारी का नया आंदोलन अब जन्म ले चुका है और बेटी के न्याय के लिए 9 अगस्त को यूपी के सभी जिलों में पार्टी के कार्यकर्ता धरना देंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़े सभी मुकदमों को दिल्ली ट्रांसफर करने को कहा है। इस पर समाजवादी पार्टी अब कह रही है कि इससे कई अधिकारियों की जो करतूत है वह भी उजागर होगी।

हालांकि दो दिन पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ तौर पर यह कहा था कि उनका जो धरना प्रदर्शन है, वह एक अगस्त को ही शुरू होगा लेकिन 1 अगस्त को पार्टी अपने नेता आजम खान और उनके परिवार के बचाव में रामपुर में लगी थी इसलिए अब उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए 9 अगस्त का दिन समाजवादी पार्टी ने तय किया है।

केवल समाजवादी पार्टी ही नहीं बल्कि कभी समाजवादी पार्टी का बड़ा चेहरा रहे और अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ 8 अगस्त को प्रदेश की कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर सरकार के खिलाफ लखनऊ में एक बड़ा धरना करने जा रहे हैं जाहिर है इस मुद्दे पर कोई भी सियासी दल अपनी उपस्थिति दर्ज कराने से चूकना नहीं चाहता और यही वजह है कि लगातार पार्टी सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट की अपनी पॉलिसी बना रही हैं।

बीजेपी ने लिया आरोपी विधायक पर एक्शन

इस पूरे मामले में भले ही देर से सही लेकिन पार्टी ने आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। कुलदीप सिंह सेंगर के निष्कासन को लेकर बीजेपी में काफी कंफ्यूजन भी देखने को मिला, हालांकि बाद में केंद्रीय नेतृत्व ने इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करते हुए कुलदीप सिंह सिंगर को पार्टी से निकालने के लिए राज्य इकाई को निर्देशित किया और उसके बाद उत्तर प्रदेश बीजेपी की ओर से कुलदीप सिंह सिंगर के निष्कासन की चिट्ठी जारी की गई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget