एक्सप्लोरर

Joshimath Land Slide: जोशीमठ में भू-धंसाव को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने साधा बीजेपी पर निशाना

Joshimath Sinking: आम आदमी पार्टी का एक डेलिगेशन कल जोशीमठ में लोगों से बातचीत करने जाएगा, तो वहीं कांग्रेस के प्रीतम सिंह आज ही जोशीमठ पहुंच गए. पूर्व सीएम हरीश रावत भी जोशीमठ पहुंच रहे हैं.

Joshimath Land Slide: उत्तराखंड के जोशीमठ (Joshimath) में हो रहे भू धंसाव को लेकर अब सियासत भी होने लगी है. कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. विपक्षी दलों का आरोप है कि प्रदेश सरकार ने जोशीमठ में भू धंसाव को गंभीरता से नहीं लिया, जिसकी वजह से आज लोगों को अपने घर खाली करने पड़ रहे हैं और शहर के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है. इसके लिए विपक्षी दलों ने पूरी तरह से बीजेपी (BJP) सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

उत्तराखंड में जोशीमठ मामले को लेकर सियासत गरमाने लगी है, प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने डेलिगेशन जोशीमठ भेज दिए हैं, जहां मुख्यमंत्री लगातार जोशीमठ में भू धंसाव के कारणों को जानने के लिए हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं और खुद दौरा भी कर रहे है. वहीं राजनीतिक दल बीच में कूद पड़े हैं. आम आदमी पार्टी का एक डेलिगेशन कल जोशीमठ में लोगों से बातचीत करने जाएगा, तो वहीं कांग्रेस की ओर से प्रीतम सिंह आज से ही जोशीमठ में डेरा डाल चुके हैं. कल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जोशीमठ पहुंच रहे हैं.

सोमवार को जोशीमठ पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा सोमवार को पूरे दलबल के साथ जोशीमठ जाएंगे और वहां जाकर पीड़ित परिवारों से बातचीत करेंगे. इस दौरान वो जोशीमठ के हालातों का जायजा भी लेंगे. उनका कहना है कि जोशीमठ में जिस तरह के हालात बने हैं ये सरकार की कमी के कारण हुआ है. सरकार वक्त रहते उस ओर ध्यान देती तो आज इस तरह की दिक्कतें सामने नहीं आतीं. उधर आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है. 

बीजेपी विधायक ने भी हालात पर जताई चिंता
भाजपा विधायक विनोद चमोली ने भी जोशीमठ के हालातों पर चिंता जाहिर की है, उनका कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में बड़े स्तर पर हो रहे कंस्ट्रक्शन और पावर प्रोजेक्ट की वजह से जोशीमठ जैसे धार्मिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर पर संकट खड़ा हो गया है. उनका कहना है कि ये एक चेतावनी के रूप में सरकार को देखना चाहिए और इस दिशा में कोई ठोस कदम उठा लेना चाहिए, ताकि हमें आगे इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े. विनोद चमोली का कहना है कि 1976 के दौरान सर्वे में भी यह कहा गया था कि जोशीमठ शहर को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है. प्रदेश में हैवी कंस्ट्रक्शन संकट बनता जा रहा है और ये घटना तो सामने आई है इसके अलावा दूसरी घटनाएं भी सामने आ सकती हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन का राहुल गांधी को भी मिलेगा निमंत्रण', देवेंद्र फडणवीस का बयान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget