एक्सप्लोरर

Uttarakhand News : उत्तराखंड में फिर शुरू हुई नए जिले बनाने की सुगबुगाहट, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिया यह बयान

Dehradun News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश मे कहां-कहां जिलों का पुनर्गठन हो सकता है और आवश्यकता क्या है, इस पर जनता के साथ राय मशविरा किया जाएगा. 

उत्तराखंड राज्य में नए जिले बनाए जाने का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है. दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने 2011 में प्रदेश में कुछ नए जिले बनाए जाने की घोषणा की थी. उसके बाद से नए जिले बनाए जाने की चर्चा हर सरकार के कार्यकाल में होती है. एक बार फिर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में नए जिले बनाए जाने को बल दे दिया है.

उत्तराखंड में नए जिलों की सियासत

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से ही छोटी-छोटी प्रशासनिक इकाइयों के गठन की मांग अक्सर समय-समय पर उठती रही है. करीब 21 साल का लंबा समय बीत जाने के बाद भी धरातल पर कोई कार्य नहीं हो पाया है.विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस पहाड़ी प्रदेश के नए जिलों के गठन का मामला हर बार सियासत की भेंट चढ़ता रहा है. अब एक बार फिर से प्रदेश में नए जिले बनाने जाने का मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से नए जिले की मांग को और अधिक बल दे दिया है.सीएम ने कहा है कि कहां-कहां जिलों का पुनर्गठन हो सकता है और आवश्यकता क्या है,इस पर जनता के साथ राय मशविरा किया जाएगा. 

पहले के मुख्यमंत्रियों की घोषणाएं

साल 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल "निशंक" ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चार नए जिले बनाने की घोषणा कर दी थी. इसमें गढ़वाल मंडल में दो  जिले कोटद्वार और यमुनोत्री और कुमाऊं मंडल में 2 जिले रानीखेत और डीडीहाट बनाने की बात कही थी. लेकिन उनके पद से हटते ही यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया. इसके बाद आई कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने इस मामले को अध्यक्ष राजस्व परिषद की अध्यक्षता में नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन संबंधी आयोग के हवाले कर दिया.साल 2016 में कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री बने हरीश रावत ने प्रदेश में आठ नए जिले बनाने की कवायद शुरू की. उनकी सरकार ने डीडीहाट, रानीखेत, रामनगर, काशीपुर, कोटद्वार, यमुनोत्री, रुड़की, ऋषिकेश को जिला बनाने का खाखा भी तैयार किया. लेकिन बात आगे नहीं बढ पाई. 

धामी की घोषणा पर राजनीति

वहीं अब धामी की घोषणा को कांग्रेस ने भर्ती घोटाले से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया है. वहीं बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में नए जिले बनाने की पक्षधर है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए जिले बनाए जाने पर फोकस किया है ऐसे में आने वाले समय में प्रदेश में नए जिले बनाए जा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

Uttarakhand News: विधानसभा में हुई भर्तियां सवालों के घेरे में, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जांच के लिए स्पीकर को लिखा पत्र

UP News : दो हत्याओं से दहला नोएडा, जेल से छूटे हिस्ट्रीशीटर को गोलियां बरसाकर मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget