एक्सप्लोरर

सियासी रुतबा खो रहे बाहुबली नेताओं से प्रमुख दलों ने भी किया किनारा

राजनीति के करियर में अपने पैर जमाने की कोशिश में लगे कई बाहुबली नेताओं को इस बार निराशा हाथ लगी है। सियासी दलों ने बाहुबलियों से इस बार किनारा कर लिया है।

एबीपी गंगा, लखनऊ। देश में आम चुनाव हो रहे हो और यूपी के बाहुबली नेताओं का जिक्र ना हो, भला ये कैसे मुमकिन है। कभी यूपी की राजनीति में अपना प्रभाव रखने वाले पूर्वांचल के कई बाहुबली नेताओं को आज प्रमुख राजनीतिक दलों ने किनारे कर दिया है। अपनी छवि को लेकर सतर्क पार्टियों ने इस बार बाहुबली नेताओं से दूरी बनाने में अपनी भलाई समझी है। साफ है कि कोई भी दल नहीं चाहता कि किसी ऐसे प्रत्याशी को टिकट मिले जिसकी छवि खराब हो। राजनीतिक दलों के ठंडे रवैये से बाहुबलियों के सपने भी चकनाचूर हो गए हैं।

वैसे तो बाहुबली नेताओं का राजनीति में हमेशा से दखल रहा है, लेकिन पिछले कुछ चुनावों में लगातार हार के कारण राजनीति दल इनमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। हालांकि, कुछ बहुबली नेताओं ने विधानसभा या संसद तक का सफर भी तय किया है।

धनंजय सिंह बाहुबली नेता धनंजय बसपा की टिकट पर साल 2009 में जौनपुर से चुनाव लड़े और जीते। धनंजय ने सपा के पारस नाथ यादव को हराया था। 2014 में निर्दलीय लड़े और जमानत भी नहीं बचा सके। पिछली बार की तरह इस बार भी बड़े दलों ने खास तवज्जो नहीं दी।

अतीक अहमद जेल में बंद अतीक साल 2004 में समाजवादी पार्टी की टिकट पर फूलपुर से चुनाव लड़े और संसद पहुंचे। बड़े दलों से टिकट के लिए संपर्क में लगे रहे। आखिर में उन्होंने वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया, लेकिन पेरोल ना मिलने के कारण उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।

मुख्तार अंसारी वाराणसी सीट पर साल 2009 में बसपा की तरफ से टिकट मिला। भाजपा के कद्दावर नेता मुरली मनोहर जोशी से हार गए। हालांकि अंसारी ने जोशी को टक्कर दी और सिर्फ लगभग 17 हजार वोट से ही पीछे रह गए। फिलहाल पंजाब की जेल में बंद हैं। मुख्तार अपने बेटे अब्बास को टिकट दिलाने के प्रयास में थे।

बृजेश सिंह बाहुबली एमएलसी बृजेश सिंह लोकसभा चुनाव में टिकट पाने की जुगत में थे। उन पर कई साल पहले मुख्तार अंसारी के काफिले पर हमले का आरोप है। इस हमले में एक की मौत हो गई थी जबकि कई घायल हुए थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget