एक्सप्लोरर

महिला दरोगा की निर्मम हत्या, पुलिस लाइन में बने सरकारी आवास में हुई हत्या

उत्तर प्रदेश में खाकी भी सुरक्षित नहीं रह गए है। ताजा मामला बरेली का है जहां एक महिला दरोगा की सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। महिला दरोगा की हत्या पुलिस लाइन में बने सरकारी आवास में हुई। दरोगा की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

एबीपी गंगा, खून से लथपथ जमीन पर पड़ी लाश। छानबीन करती हुई पुलिस का ये नजारा शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन में बने सरकारी आवास का है। जहां रीना कुमारी नाम की सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी गई। महिला दरोगा की हत्या की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आपको बता दे जिस जगह हत्या हुई है वो सबसे सुरक्षित जगह मानी जाती है। उस जगह पर बस सभी पुलिसकर्मी ही रहते है। ऐसे में बड़ा सवाल आखिर कौन है जो पुलिस लाइन में घुसकर पुलिस को खुली चुनौती दे गया। इस हत्याकांड को अंजाम दे गया। दरोगा के कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। ऐसा लगता है की हत्या से पहले रीना ने हत्यारो से संघर्ष किया जिस वजह से कुर्सियां भी गिरी पड़ी हुई थी। इसके आलावा मृतका महिला दरोगा के दूसरे कमरे का भी सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। ऐसा लगता है की किसी ने पहले महिला दरोगा की हत्या की और फिर लूट की घटना को अंजाम दिया या फिर पुलिस का ध्यान डाइवर्ट करने के लिए सामान को इधर उधर बिखेरा गया है। मृतका के कमरे में रखे कागज भी बिखरे पड़े हुए थे।

जानें क्या है पूरा मामला?

महिला दरोगा रीना कुमारी की हत्या की खबर लगते ही मौके पर एसएसपी मुनिराज, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एसपी क्राइम, फोरेंसिक टीम समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और घर की तलाशी ली। एसएसपी ने बताया की शव देखकर लगता है की महिला दरोगा का पहले गला रेता गया और फिर सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई है। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी अभिनन्दन सिंह और एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय के नेतर्त्व में दो टीमों का गठन किया है। उनका कहना है की रीना कुमारी अपने लड़के के साथ अकेले रहती थी। उनका पीटीआई से शादी के दो साल बाद ही तलाक़ हो गया था। लड़के की उम्र करीब पंद्रह साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है की लड़के का कही बाहर एडमिशन हुआ है और तीन दिन से एसआई रीना कुमारी घर पर अकेले ही थी। एसएसपी ने भी बताया की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उन्हें सुचना मिली जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे। कमरा खुला हुआ था। रीना कुमारी एसपी रीजनल ऑफिस इंटेलिजेंस में तैनात थी और कुछ दिनों से मेडिकल लीव पर थी। उनका कहना है की 99 परसेंट ऐसा लगता है की घटना लूट के लिए नहीं की गई है। हत्यकांड में कोई करीबी ही शामिल हो सकता है। पुलिस जल्द से जल्द इस केस का खुलासा कर देगी। रीना कुमारी इंटेलिजेंस में दरोगा थी और पिछले ढाई साल से पुलिस लाइन में बने सरकारी आवास में रह रही थी। मृतका एसआई का मोबाइल भी गायब है। फिलहाल पुलिस सभी एंगेल से मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget