एक्सप्लोरर

गोलू बाबा का अंधविश्वास फैलानेवालों पर कार्रवाई, पिता-चाचा समेत एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 6 साल के मासूम को गोलू बाबा बनाकर लोगों में अंधविश्वास फैलानेवाले परिवार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में पिता समेत एक दर्जन लोगों पर कार्रवाई की है

कौशांबी, एबीपी गंगा। कौशांबी के बरौली गांव में छू कर इलाज करने के मामले में अंधविश्वास फैलाने के आरोप में सराय अकिल पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ताजा कार्रवाई करते हुए 6 साल के मासूम गोलू के पिता राजू व तीन चाचा चंदन, हीरालाल, राधेश्याम समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 20 दिनों से जारी अंधविश्वास के गोरखधंधे को जब एबीपी गंगा ने खबर चला कर खुलासा किया तब जाकर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियो की नींद टूटी थी। कौशांबी पुलिस की अब तक हुयी कार्रवाई में सराय अकिल पुलिस थाने की पुलिस ने अंधविश्वास का गोरखधंधा चलाने वाले बच्चे गोलू के पिता और रिश्तेदारों पर ही मुकद्दमा दर्ज कर अपने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। जब हमने इस मामले में अंधविश्वास को बढ़ावा देने का बयान देने वाले स्थानीय विधायक व बवर्दी खुद का इलाज कराने वाले सदर कोतवाल पर कार्रवाई के बाबत सवाल किया तो सर्किल अफसर सच्चिदानंद पाठक ने इसकी जानकारी होने से इंकार करते नजर आये।

6 साल के मासूम बच्चे गोलू को गोलू बाबा बना कर अंधविश्वास की दुकान चलाने वाले अब कानूनी कार्रवाई की जद में आ चुके हैं। एबीपी गंगा की खबर के बाद हरकत में आये कौशाम्बी के अफसरों ने न सिर्फ अंधविश्वास की दुकान बंद करा दी है बल्कि उन लोगों पर आईपीसी की धारा 420, 508 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है जो मासूम बच्चे गोलू का बचपन छीन उसकी सेल लगाने पर आमादा थे। सराय अकिल पुलिस की इस कदम से ये तो साफ हो गया है कि पुलिस अब किसी भी हालत में अंधविश्वास को बढ़ावा देने के मूड में नहीं है लेकिन पुलिस की कार्रवाई एक पक्षीय होने के कारण उसकी मंशा पर सवाल खड़े हो रहे है।

सर्किल अफसर क्राइम सच्चिदानंद पाठक के मुताबिक सराय अकिल के बेरूई गांव वह खुद एसपी कौशाम्बी के साथ गए थे लोगों को समझाकर वहां से हटाया गया। कार्रवाई के बाबत सराय अकिल पुलिस ने अन्धविश्वास को बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि अंधविश्वास को बतौर जनप्रतिनिधि बीजेपी विधायक द्वारा बयान देकर व् पुलिस अधिकारी सदर कोतवाल के द्वारा खुद का इलाज कराने के सवाल पर उन्होंने पूरे मामले से ही पल्ला झाड़ते हुए जानकारी होने से ही इंकार कर दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget