एक्सप्लोरर

जीजा को पीएम आवास योजना के तहत दो लाख मिले तो साले की नीयत बिगड़ी, किया ये चौंकाने वाला काम

बदायूं में UP Police ने 6 साल के बच्चे के अपहरण का मामला सुलझा लिया है. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बच्चे का अपहरण उसके मामा ने पैसों के लालच में किया था.

Crime News: बदायूं जिले में पुलिस (UP Police) ने 6 साल के बच्चे की अपहरण का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. यहां बच्चे के मामा ने डेढ़ लाख रुपए की फिरौती के लिए अपने भांजे का अपहरण (Kidnapping) करके अपने घर में छुपा दिया और चोरी के फोन से अपने बहनोई से डेढ़ लाख रुपए की फिरौती मांगी. दरअसल, आरोपी के जीजा को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो लाख मिले थे जिसको देखकर उसकी नीयत खराब हो गई थी.

क्या है पूरा मामला

बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी गांव के रहने वाले फिदा हुसैन के 6 साल के बेटे जुनैद का शनिवार शाम को अपहरण हो गया था. जुनैद के अपहरण के बाद फिदा हुसैन के फोन पर एक कॉल आई जिस पर डेढ़ लाख रुपए की फिरौती मांगी गई. फिदा हुसैन ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने जब नंबर ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन मुड़िया गांव में और फोन नंबर वजीर नाम के व्यक्ति का था. पुलिस ने वजीर व उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वजीर ने बताया कि उसका मोबाइल कई दिन पहले ही चोरी हो चुका है. इस दौरान पुलिस को मोबाइल की लोकेशन मुड़िया गांव में ही मिली. पुलिस ने शक के बिना पर मुड़िया गांव घेर लिया और वजीर के घर के आस-पास तलाशी ली. तलाशी के दौरान वजीर के पड़ोसी शाहरुख के घर में अपहरणकर्ता जुनैद मिला. शाहरुख फिदा हुसैन का ममेरा साला है और अक्सर उसके घर आया जाया करता था. जुनैद के पिता फिदा हुसैन मजदूर हैं और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो लाख मिले थे. जिसको देखकर उनके ममेरे  साले की नीयत खराब हो गई और उसने अपने भांजे जुनैद का अपहरण करके अपने ही घर में छुपा दिया. पुलिस ने आरोपी मामा शाहरुख को गिरफ्तार करके उसके पास से दो मोबाइल और दो सिम बरामद किये हैं.

पुलिस ने सुलझाया मामला

अपहरण के इस मामले में एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि फिदा हुसैन को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो लाख मिले थे. जिसे देखकर उसके ममेरे साली की नीयत खराब हो गई थी जिसके चलते उसने फिदा हुसैन के 6 साल के बेटे का अपहरण करके अपने ही घर में छिपा दिया था. पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से जुनैद को सकुशल बरामद कर लिया है और आरोपी शाहरुख को भी गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी ने बताया कि अपहरण की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दस हज़ार का इनाम भी दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Mussoorie Weather: पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश के बाद तापमान में आई भारी गिरावाट

Gorakhpur: दिवाली पर सीएम योगी ने दिया मल्टीलेवल पार्किंग का तोहफा, जानिए क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget