एक्सप्लोरर

Gorakhpur: दिवाली पर सीएम योगी ने दिया मल्टीलेवल पार्किंग का तोहफा, जानिए क्या है खास

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पूर्वांचल के पहले मल्टी लेवल पार्किंग की सौगात दी है. इस पार्किंग के निर्माण में 38 करोड़ रुपये का खर्चा आया है.

Multi Level Parking in Gorakhpur: यूपी (Uttar Pradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अपने गृह जिला गोरखपुर में मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात दी है. योगी ने गोलघर स्थित जलकल परिसर में बनी पूर्वी यूपी की पहली मल्टी लेवल पार्किंग का रविवार को उद्घाटन किया. रविवार को ही योगी ने पार्किंग का निरीक्षण किया था. इस दौरान योगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्वी यूपी की पहली पार्किंग से गोरखपुर के गोलघर में आने वाले लोगों को अतिक्रमण और जाम से मुक्ति मिलेगी. लोगों को सड़क पर अपने वाहन नहीं खड़े करने की जरूरत है. वे यहां पर पार्किंग के साथ शॉपिंग का भी आनंद ले सकते हैं.

38 करोड़ की लागत से बनी पार्किंग
बता दें कि इस पार्किंग में एक साथ 305 चार पहिया और इतने ही दो पहिया वाहन खड़े हो सकते हैं. 38 करोड़ की लागत से नगर निगम की जमीन पर जीडीए ने इसे तैयार किया है. चार मंजिला इस पार्किंग में 5 नवंबर तक लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. जिससे दिवाली पर जनता को जाम से म‍ुक्ति मिल सके.

ये भी पढ़ें:

PM Modi UP Visit: चार महीने में छठी बार यूपी पहुंचे पीएम मोदी, आज के दौरे से 130 विधानसभा सीटों को साधने की होगी कोशिश

योगी ने कहा कि गोरखपुर और पूर्वी यूपी का ये पहला मल्‍टी लेवल पार्किंग हैं. यहां पर सड़कें अतिक्रमण से मुक्‍त हों. हर ग्राहक और उपभोक्‍ता के वाहन सुरक्षित हों. आम आदमी का आवागमन सुगम हो. वैसे भी स्‍मार्ट सिटी के अंतर्गत प्रधानमंत्री को विजन रहा है. ये गोरखपुर का पहला मल्‍टी लेवल पार्किंग गोरखपुर को मिला है. योगी ने बताया कि एक साथ चार पहिया और दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे. इसमें कामर्शियल गतिविधियां भी शुरू होगी. एक ही जगह वाहन पार्क करने के साथ शॉपिंग भी हो जाएगी. इसके साथ ही सुरक्षित पार्किंग और सुरक्षित घर पहुंचने की सुविधा विकास प्राधिकारण ने दिया है.

योगी ने कहा कि विकास प्राधिकरण से व्‍यापारियों को मासिक स्‍तर पर एक पास टोकन मनी के साथ उपलब्‍ध कराने को कहा गया है. इससे सड़क पर वाहन खड़े नहीं होंगे. योगी ने कहा कि गोलघर गोरखपुर की हृदयस्‍थली है. ऐसे में गोलघर की चौड़ी सड़कों का लोग इस्‍तेमाल भी कर पाएंगे. योगी ने उम्मीद जताई कि शहर के अन्‍य जगहों पर भी नगर निगम और विकास प्राधिकरण मिलकर इस तरह की पार्किंग तैयार करने की योजना बनाएगा.

ये भी पढ़ें:

PM Modi On SP: पीएम मोदी का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले- यूपी में 'भ्रष्टाचार की साइकिल' चौबीसों घंटे चलती रहती थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget