एक्सप्लोरर

गोरखपुर: नौकरी और प्रॉपर्टी के विवाद में मां और भाई बने हैवान, हत्‍यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. प्रॉपर्टी और जमीन के विवाद में मां ने दो बेटों के साथ मिलकर अपने ही बड़े बेटे को मौत के घाट उतार दिया.

गोरखपुर. नौकरी और प्रॉपर्टी के विवाद ने एक बार फिर रिश्‍तों को कलंकित कर दिया. हैवान बने मां और दो छोटे भाइयों को पुलिस ने हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. जिस मां ने बेटे को नौ माह कोख में रखकर पैदा किया और जिन छोटे भाइयों ने बड़े भाई के कंधे पर बचपन में खेला, उन छोटे भाइयों को भी रिश्‍तों की परवाह नहीं रही. नौकरी और प्रॉपर्टी के विवाद में अंधे होकर मां और दो छोटे भाइयों ने मिलकर युवक की लोहे की रॉड और डंडे से प्रहार कर हत्‍या कर दी. पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही मामले का खुलासा कर दिया.

रॉड-डंडे से मारकर उतारा मौत के घाट

गोरखपुर के पुलिस लाइन्‍स स्थित व्‍हाइट हाउस में एसपी सिटी डा. कौस्‍तुभ ने घटना का खुलासा किया. उन्‍होंने बताया कि गोरखपुर के कोतवाली इलाके के रहने वाले प्रेमशंकर उर्फ बच्‍चा की उनके दो छोटे भाइयों विधाता और हेमन्‍त उर्फ हूटर ने 26 अक्‍टूबर की शाम 3.30 बजे लोहे की रॉड और डंडे से मारकर हत्‍या कर दी. उन्‍होंने बताया कि इस घटना में उनकी मां कलावती भी दोनों के साथ शामिल रही. इसके बाद से ही तीनों को पुलिस की तलाश रही थी. 27 अक्‍टूबर की सुबह पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही गोरखपुर के शास्‍त्री चौक से तीनों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे कहीं भागने की फिराक में थे.

बड़े भाई को मिली थी रेलवे में नौकरी..

एसपी सिटी डा. कौस्‍तुभ ने बताया कि कोतवाली इलाके के मियांबाजार के रहने वाले प्रेमशंकर बक्‍शीपुर में बच्‍चा बैण्‍ड चलाते रहे हैं. रेलवे में कार्यरत रहे पिता की मौत के बाद उन्‍हें रेलवे में संविदा पर नौकरी भी मिल गई. इसके बाद से ही उनकी मां कलावती और दो भाई विधाता और हेमन्‍त उर्फ हूटर उनसे आए दिन झगड़ा करने लगे. प्रेमशंकर ने अपनी कमाई से एक जमीन लेकर मकान भी बनवाया था. जिसमें उसकी मां कलावती और दोनों भाई भी हिस्‍सा मांग रहे थे. इसके अलावा उसके एक अन्‍य दादा ने भी अपनी प्रॉपर्टी प्रेमशंकर को दे दी.

प्रेमशंकर ने अपनी जान का खतरा बताया था

एसपी सिटी डा. कौस्‍तुभ ने बताया कि इस मामले में 19 सितंबर 2020 को प्रेमशंकर की ओर से जानमाल के खतरे की तहरीर मिलने के बाद 151 की कार्रवाई भी की जा चुकी है. उन्‍होंने बताया कि मृतक की पत्‍नी मृदुला देवी की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई. सभी आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. उन्‍होंने बताया कि इस मामले में आरोपियों के ऊपर पूर्व में 151 की कार्रवाई ही जांच में सामने आई है. इसके अलावा उनके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस ने आलाकत्‍ल रॉड और लकड़ी का पटिया बरामद कर लिया है.

अक्सर होता था विवाद

मृतक की पत्नी मृदुला देवी और बेटे सचिन ने बताया कि नौकरी को लेकर अक्सर उसकी सास कलावती और देवर विधाता और हेमन्‍त विवाद करते रहे हैं. यही वजह है कि तीन साल से उनके पति प्रेमशंकर नौकरी पर भी नहीं जा रहे थे. वे अपना दूसरा व्‍यवसाय देख रहे थे. वे लोग अक्‍सर शराब पीकर विवाद करते रहे हैं. इसके आलवा जान से मारने की धमकी भी देते रहे हैं. इसकी शिकायत भी पुलिस के आलाधि‍कारियों से पूर्व में की है. मृतक के दो लड़के और एक लड़की है.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड: प्राकृतिक नजारों से भरपूर भारत का अंतिम गांव माणा पर्यटकों के लिये खोला गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget