एक्सप्लोरर

कार में छिपाकर बलिया लाया जा रहा था 74 किलो गांजा, पुलिस टीम ने दो तस्करों को दबोचा

सोनभद्र में यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार की डिग्गी से 74 किलो गांजा बरामद किया है. पूछताछ में जानकारी मिली कि ये ओडिशा से लाया जा रहा था.

सोनभद्र: सोनभद्र जिले की सीमा चार प्रान्तों से लगती है, जिसका लाभ प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह द्वारा किया जाता है. इस रास्ते का प्रयोग तस्कर उड़ीसा से गांजा लाने के लिए ज्यादा प्रयोग करते हैं. आज विंढमगंज थाना क्षेत्र के रीवा- रांची नेशनल हाईवे के थाना तिराहे से मुखबिर की सूचना पर एसओजी व स्वाट टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से 74 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विंढमगंज पुलिस, स्वाट व एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा. जिस पर सन्देह होने पर वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन से 74 किलो गांजा बरामद हुआ और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. यह लोग उड़ीसा से गांजा लेकर बलिया जा रहे थे और दोनों बलिया जिले के ही निवासी हैं. इस 74 किलो गांजा की कीमत लगभग 8 लाख रुपये है. इस कामयाबी के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा.

कार की डिग्गी में छिपा था 74 किलो गांजा

सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की कार्य योजना चलाई जा रही है. इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में स्वाट, सर्विलांस टीम तथा थाना प्रभारी विंढमगंज की सयुंक्त टीम गठित की गयी. इस टीम को 6 फरवरी को मुखबिर के जरिये खबर मिली कि उड़ीसा से मारूती सुजुकी स्विफ्ट कार यूपी 65 एपी 0232 द्वारा भारी मात्रा में गांजा मादक पदार्थ लेकर तस्कर आने वाले हैं. इस सूचना पर स्वाट, सर्विलांस प्रभारी व विंढमगंज पुलिस के नेतृत्व में रीवा - राची राष्ट्रीय राज्य मार्ग संख्या 39 पर थाना तिराहे के पास चेकिंग करते हुये मारूती सुजुकी स्विफ्ट कार यू0पी0 65 एपी 0232 के साथ दो अभियुक्तों को पकड़ लिया गया. वहीं, पकड़े गये व्यक्तियों की निशानदेही पर वाहन की डिग्गी में रखे गांजा के तीन बोरे बरामद हुए. जिन्हें खोल के देखा गया तो भौतिक सत्यापन से प्रत्येक में गांजा मादक पदार्थ मौजूद थे. जिन्हें वजन किया गया तो पाया गया की इनमें से एक बोरे का वजन 24 किलो व शेष 2 बोरों में प्रत्येक का वजन 25 किलो पाया गया. इस प्रकार कुल 74 किलो ग्राम गांजा मादक पदार्थ है.

आसपास के जिलों में करनी थी सप्लाई

इस गिरफ्तारी में पुछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया गया कि हम लोगों द्वारा ये मादक पदार्थ गांजा, उड़ीसा से बलिया लेकर जा रहे थे, जिसे आस-पास के जनपदों में अच्छी कीमत में बेचते हैं. यही हम लोगो का व्यवसाय है. प्रियांषू श्रीवास्तव पुत्र स्व अवधेश कुमार श्रीवास्तव निवासी बनकटा चैकी निचलाघाट थाना कोतवाली और मनीष गिरी पुत्र सतीष गिरी निवासी गांव नगरी चैकी हनुमानगंज थाना सुखपुरा दोनों निवासी जनपद बलिया के हैं.

टीम को किया जाएगा पुरस्कृत

वहीं, पुलिस टीम में प्र0नि0 बृजमोहन सरोज थाना विंढमगंज , उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम, उ0नि0 सरोजमा सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल , संतोष कुमार सिंह, अरविन्द सिंह, जितेन्द्र यादव, अमर सिंह स्वाट टीम, सौरभ राय, प्रकाश सिंह, दिलीप कुमार कश्यप, अमित कुमार सिंह, हरिओम यादव, चन्द्रशेखर पासवान शामिल रहे.

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विंढमगंज पुलिस, स्वाट व एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा. जिस पर सन्देह होने पर वाहन की तलाशी लिया गया तो वाहन से 74 किलो गांजा बरामद हुआ और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें.

 उत्तराखंड त्रासदी पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट,कहा-'पूरे दिल से प्रभावितों के साथ हूं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी
UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget