एक्सप्लोरर

ड्यूटी और मां के फर्ज का संतुलन बखूबी निभा रही हैं रिन्कू, महिला कॉन्सटेबल के जज्बे की हो रही है सराहना

सोनभद्र में महिला कॉन्सटेबल ड्यूटी के दौरान अपना फर्ज भी बखूबी निभा रही है. वहीं, रिन्कू गुप्ता अपने एक साल के बच्चे का साथ थाने के सभी दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं.

सोनभद्र: मऊ की रहने वाली महिला कांस्टेबल रिन्कू गुप्ता के पति हैदराबाद में प्राईवेट कंपनी में जाब करते हैं और रिन्कू खाकी पहनकर कठिन हालातों में भी अपने फर्ज को बखूबी निभा रहीं हैं. रिन्कू गुप्ता की एक वर्ष की मासूम बेटी आरोही न सिर्फ थाने के स्टॉफ का दुलारी है बल्कि थाने आने वाले आगंतुक भी उसे प्यार करना नहीं भूलते.

अपने जज्बे से जहां जीतने की ख्वाहिश को सोनभद्र पुलिस की सिपाही रिन्कू साकार कर रहीं हैं. अपने एक वर्ष के बच्चे को हर दिन साथ लेकर पन्नूगंज थाने में ड्यूटी करने वाली रिन्कू नारी सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल हैं. रिन्कू के पति सोनभद्र से हजारों किलोमीटर दूर हैदराबाद के प्राईवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और रिन्कू खाकी पहनकर कठिन हालात में भी अपने फर्ज को बखूबी निभा रहीं हैं. रिन्कू की मासूम बेटी आयुष न सिर्फ थाने के स्टॉफ का दुलारा है, बल्कि थाने आने वाले आगंतुक भी उसे प्यार करना नहीं भूलते.

ड्यूटी और फर्ज भी

रिन्कू गुप्ता अपना काम बखुबी करती रहती हैं और उनकी नजर बार-बार अपनी प्यारे बच्चे की देखरेख भी करती रहती है. रिन्कू गुप्ता जिस तरह से अपने फर्ज को निभा रही हैं, उससे पूरे जनपद में उनकी चर्चा हो रही है. रिन्कू गुप्ता की ससुराल मऊ जनपद के कहिनवर गांव में है. गाजीपुर की मूल निवासी रिन्कू की सोनभद्र पुलिस में तैनाती पहले दुद्धी कोतवाली, वहां से बीजपुर थाना तबादला कर दिया गया. वर्तमान में रिन्कू की तैनाती पन्नूगंज थाने में है. दुद्धी में तैनाती के समय बच्ची ने जन्म लिया, तभी से वह अपनी ड्यूटी बच्ची के साथ निभा रही हैं. काम के प्रति रिन्कू के समर्पण को देखते हुए उनकी तैनाती सोनभद्र के थाना पन्नूगंज में कर दी गयी. पन्नूगंज थाने में कुछ ही दिनों में रिन्कू की मासूम बेटी आरोही पूरे थाने की दुलारी हो गयी.

महिला हेल्प डेस्क पर है तैनाती

पन्नूगंज थाने के महिला हेल्प डेस्क के कमरे में प्रवेश करते ही आगंतुक को कुर्सी पर बैठाने के बाद उनकी वरिष्ठ महिला दीवान व सिपाही रिन्कू उसकी पूरी बात सुनती हैं. रजिस्टर में नाम, मोबाइल, फोन नंबर दर्ज करने के बाद रिन्कू फरियादी को संबंधित पुलिस अधिकारी के पास मामले को भेज देती है. अत्यंत लगन के साथ रिन्कू जब अपना कार्य करती हैं तो उनके बगल में लगी कुर्सी पर मासूम आरोही या तो गोद में बैठकर खेलता रहता है. आरोही खेलते हुये थक जाने पर हैल्पडेस्क में रखी सोफे पर गहरी नींद में सो जाता है. मां का शानदार किरदार निभाती रिन्कु गुप्ता अपनी ड्यूटी भी पूरी शिद्दत के साथ करती हैं. रिन्कू बताती हैं कि, ड्यूटी व मां दोनों का फ़र्ज निभाना है, इसको मैं मैनेज कर लेती हूं. थाने के सभी स्टाफ बिटियां को बहुत दुलार प्यार देते हैं. थोड़ी बहुत दिक्कत होती है तो सभी सहयोग कर देते हैं.

थानाध्यक्ष ने की तारीफ

उनके कार्य की प्रशंसा थानाध्यक्ष भुनेश्वर पाण्डेय भी करते हैं. थानाध्यक्ष के मुताबिक महिला सिपाही रिन्कू गुप्ता पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहीं हैं. हर दिन महिला हेल्पडेस्क में ड्यूटी करने के लिए रिन्कू अपने बच्चे आरोही के साथ समय से ड्युटी पर आती हैं. मासूम आरोही को कुछ खिलौने खाने के लिए स्नेक्स, टॉफ़ी पकड़ा दिये जाते हैं और रिन्कू अपनी वर्दी का फर्ज निभाने में जुट जाती हैं. आगंतुकों की शिकायतें लेकर उनसे सम्मानजनक बात करने के बाद रिन्कू शिकायत रजिस्टर में दर्ज करती हैं. इसके बाद शिकायतकर्ता को रिन्कू गुप्ता संबंधित अधिकारी के पास भेज देती हैं.

ये भी पढ़ें.

Jhansi Railway Station Name: वीरांगना लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन होगा झांसी रेलवे स्टेशन का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget