एक्सप्लोरर

लोन न चुका पाने पर रची BMW कार लूट की झूठी कहानी, गिरफ्त में आए जीजा-साले

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने BMW कार लूट की वारदात का खुलासा कर आरोपी जीजा-साले सहित दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।इंश्योरेंस और बैंक से गबन करने के लिए तीनों ने कार लूट की झूठी कहानी रची थी।

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने BMW कार लूट कांड का खुलासा किया है। पीड़ित ने खुद ही अपनी कार की लूट की झूठी साजिश रची थी। पुलिस ने लूटकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पीड़ित ने अपने दोस्त और जीजा के साथ मिलकर ये साजिश रची थी।

14 मार्च को पुलिस को दी कार लूट की सूचना

इंश्योरेंस हड़पने और फाइनेंस के पैसे ना देने के चलते इस साजिश को रचा गया था। बहरहाल, लूटा कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही,  BMW कार भी बरामद कर ली है, जिसके लूटने की झूठी साजिश रची गई थी। बता दें कि आरोपी ने 14 मार्च को पुलिस को कॉल कर  BMW कार लूट की सूचना दी थी। चार दिन बाद फेस टू थाना पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को भी धरदबोचा है। वहीं, लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को एक लाख का इनाम दिया गया है।

GN_Fake-loot1

नोएडा सेक्टर-62 में रची गई थी फर्जी लूट की कहानी

बता दें कि नोएडा सेक्टर 62 इलाके में हुई बीएमडब्ल्यू लूट की घटना सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। जांच- पड़ताल शुरू हो गई। मामले की जांच आगे बढ़ी, तो पता चला ये घटना फर्जी है। 14 मार्च की रात को पारस टेरा सोसाइटी के रहने वाले ऋषभ अरोड़ा नाम के शख्स ने पुलिस को अपनी BMW कार लूट की सूचना दी। बताया कि बदमाशों ने हथियार के बल पर उनकी BMW कार लूट  ली है। अरोड़ा ने बताया कि वो अपने जीजा मुकेश अरोड़ा की कार लेकर आया था। उसने बताया कि जब वो शौच के लिए गाड़ी से उतरा, तो तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर उसकी कार लूट ली और मौके से फरार हो गए।

कार पर 45 लाख का था लोन बकाया

पुलिस ने अब इस केस का खुलासा करते हुए बताया कि इस फर्जी लूट की घटना को अंजाम जीजा, साले और उसके दोस्त ने मिलकर दिया था। दरअसल, कार पर 45 लाख का लोन बकाया था। फर्जी लूट की घटना से वो फाइनेंस इंश्योरेंस कंपनी को गुमराह करने की फिराक में थे।

आरोपी ने गुनाह किया कुबूल

दरअसल, जब इस मामले में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की, तो आरोपी ने खुद ने गुनाह कुबूल कर लिया, उसने बताया कि उसके जीजा मुकेश अरोड़ा व उसके दोस्त सुमित के साथ मिलकर कार लूट की झूठी कहानी रची गई। 

दोस्त सहित जीजा-साले गिरफ्तार

पुलिस ने कार को बरामद कर लिया गया है और कार के अंदर से एक फर्जी प्लेट भी बरामद की गई है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गाड़ी की किस्त अदा नहीं कर पा रहे थे, और गाड़ी के ऊपर लगभग 45 लाख का लोन भी बकाया था। इसी कारण से इन लोगों ने  फाइनेंस और बैंक इंश्योरेंस कंपनी के साथ गबन करने के उद्देश्य से यह लूट की फर्जी घटना बनाई थी।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कार को भी बरामद कर लिया है। कमिश्नर ने खुलासा करने वाली टीम को एक लाख का इनाम दिया है।

यह भी पढ़ें:

ग्रेटर नोएडा: मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए रणदीप भाटी गैंग के तीन बदमाश, साथी फरार ग्रेटर नोएडा: दिल का दौरा पड़ने से हेड कांस्टेबल की मौत, परिवार में मातम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget