एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: पुलिस की गिरफ्त में गोकशी के दो आरोपी, मुठभेड़ में गोलीबारी से एक घायल

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई है. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरन एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ है.

ग्रेटर नोएडा. गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल भी हुआ है. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश गोकशी के मामले में फरार चल रहे थे.

पुलिस और बदमाशों के बीच ये मुठभेड़ सेक्टर 151 के पास नॉलेज पार्क में हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि गोकशी के बदमाश होंडा सिटी कार से शहर में घूम रहे हैं. पुलिस ने जाल बिछाकर अमन सोसायटी के पास उन्हें घेर लिया. इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई. पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लग गई जिससे वो घायल हो गया. आरोपी की पहचान अनूपशहर निवासी चमन के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. वहीं, दूसरा बदमाश नाजिम भी बुलंदशहर का रहने वाला है. पुलिस ने बदमाशों के पास से होंडा सिटी कार, दो तमंचे, बेहोशी का इंजेक्शन बरामद किया है.

गोकशी के मामले में फरार थे दोनों बदमाश डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले महीने ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेस वे पर एक एसयूवी पलट गई थी. हादसे के बाद चालक और अन्य फरार हो गए थे. कार में मांस देखकर ग्रामीणों ने गोकशी का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया था. ग्रामीणों ने गोकशी के बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की थी. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने खुलासा किया था कि आरोपी लावारिस गोवंश को बेहोशी का इंजेक्शन लगा कर गोकशी करते हैं.

ये भी पढ़ें:

कोरोना पर पीएम मोदी की बैठक में शामिल नहीं होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, ये है वजह

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कुलपति की नींद में अजान से खलल, कमिश्नर और आईजी को लिखी चिट्ठी

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget