एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में धरा गया जहरीली शराब का सौदागर, गैंगस्टर समेत कई आपराधिक मामले हैं दर्ज

मुजफ्फरनगर में जहरीली शराब बनाने वाला माफिया पुलिस के शिकंजे में आया है. जानकारी के मुताबिक ये मुजफ्फरनगर जिले के आसपास पड़ोसी जिलों में भी सप्लाई करता था. इसके पास से 17 पेटी देसी शराब बरामद की गई है.

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर पुलिस ने मंगलवार देर रात एक पुलिस मुठभेड़ में जहरीली शराब के एक सौदागर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा और बदमाश के गाड़ी से 17 पेटी देसी शराब बरामद की है, जो रेक्टिफाइड केमिकल के द्वारा तैयार कर मुजफ्फरनगर और आसपास के जनपदों में सप्लाई की जाती थी. पुलिस और शराब तस्कर के बीच हुई इस मुठभेड़ में मंसूरपुर पुलिस का एक सिपाही अजय भी बदमाश की गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

17 पेटी देसी शराब बरामद

दरअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के जोला अंडर पास का है. जहां मंसूरपुर पुलिस रात की चैकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को एक कार आती दिखाई दी. जब पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया तो कार सवार युवक ने पुलिस पर फायर कर दिया, जिसमें मंसूरपुर पुलिस का एक सिपाही बदमाश की गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें कार सवार बदमाश घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश मनोज उर्फ मास्टर जो की जनपद मेरठ के सरधना का रहने वाला है और इस बदमाश पर गैंगस्टर सहित मुजफ्फरनगर शामली बागपत और मेरठ में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. बदमाश के पास से एक गाड़ी जिसमें 17 पेटी देसी शराब के साथ-साथ एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.

बदमाश से पूछताछ जारी

ये बदमाश रेक्टिफाइड शराब बनाकर उन्हें देसी शराब की बोतल में पैक कर मुजफ्फरनगर शामली और मेरठ में सप्लाई करता था. पुलिस क्षेत्राधिकारी खतौली ने जानकारी देते बताया है कि अभी बदमाश के बारे में और पूछताछ की जा रही है कि यह बदमाश कहां और कब कैसे जहरीली शराब तैयार कर रहा था और इस शराब को कहां कहां पर सप्लाई कर रहा था.

ये भी पढ़ें.

रोजगार देने में भी यूपी बेहतर, गेम चेंजर साबित हुई सीएम योगी की ओडीओपी योजना, पढ़ें ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget