एक्सप्लोरर

बागपत में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद 2 शातिर लुटेरे गिरफ्तार

बागपत में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से बिना नंबर की बाइक, दो तमंचे और आठ कारतूस बरामद हुए हैं.

बागपत: दो ई-रिक्शा चालकों को घायल कर उनसे लूटपाट करने वाले दो शातिर लुटेरों का अमीनगर सराय रोड पर पुलिस से सामना हो गया. 25-25 हजार के इनामी दोनों शातिर पुलिस पर फायरिंग करते हुए खेतों की ओर भागे, लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों के पास से बाइक, तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं. मौके पर एसपी भी पुलिस बल के साथ पहुंचे.

बदमाशों ने की फायरिंग कोतवाली प्रभारी बड़ौत अजय कुमार शर्मा बागपत के बड़ौत क्षेत्र स्थित अमीनगर सराय रोड पर चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान दो युवक बाइक पर आते दिखे तो दोनों को रोकना चाहा, लेकिन दोनों ने बाइक को हिलवाड़ी गांव की ओर दौड़ा दिया. पुलिस ने पीछा किया तो दोनों ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो दोनों युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया.

तमंचे और कारतूस बरामद एक का नाम शोएब उर्फ भौंदा पुत्र सलीम निवासी बागवाली गली और दूसरे का नाम खलील पुत्र नफेद्दीन निवासी भट्ठा बस्ती शेखपुरा, खेकड़ा कस्बा है. खलील के खिलाफ पांच और शोएब के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं. दोनों ने बिनौली और बड़ौत क्षेत्र से दो ई-रिक्शा चालकों को मारपीट कर घायल कर दिया था और उनकी ई-रिक्शा लूट ली थी. इनका एक साथी अनीश निवासी निवाड़ा गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है. शोएब और खलील पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था. दोनों के पास से बिना नंबर की बाइक, दो तमंचे और आठ कारतूस बरामद हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

अंबेडकर नगर: माफिया खान मुबारक की 80 लाख की जमीन जब्त, लगाया गया सरकारी संपत्ति का बोर्ड

मंत्री धन सिंह रावत के केदारनाथ पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश, बोले- सद्बुद्धि दें बाबा केदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget