एक्सप्लोरर

यूपी: गोंडा में फिरौती के लिए अगवा किए गए बच्चे को STF और पुलिस ने छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के कर्नलगंज कस्बे में शुक्रवार को एक व्यवसायी के 6 वर्षीय पुत्र का अपहरण कर लिया गया था. मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बच्चे को सकुशल छुड़ा लिया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कर्नलगंज क्षेत्र से अगवा किए गए 6 साल के बच्चे को पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शनिवार को सकुशल छुड़ा लिया. पुलिस ने अपहरण की साजिश में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि गोंडा में शुक्रवार को अपहृत बच्चा सकुशल मिल गया है. इस बड़ी सफलता के लिए पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम के लिए दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है.

अवस्थी ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) और पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ) की अगुवाई में गोंडा जिले के कर्नलगंज क्षेत्र से 6 साल के बच्चे का अपहरण कर चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि बच्चे का अपहरण करने वाले गिरोह के सूरज पांडेय, छवि पांडेय (पत्नी सूरज पांडेय), राज पांडेय, उमेश यादव और दीपू कश्यप को गोंडा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया.

अवस्थी ने बताया कि दो बदमाश दीपू और उमेश मुठभेड़ में घायल हो गए जबकि अगवा किए गए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया. अपहरण में इस्तेमाल आल्टो कार, 32 बोर की एक पिस्तौल, दो 315 बोर तमंचा भी बरामद किया गया है. अपहर्ताओं ने वारदात को अंजाम देने के बाद फोन पर परिजनों से चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी.

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ी बाजार निवासी गुटखा मसाला के एक बड़े व्यापारी राजेश कुमार गुप्ता के 6 वर्षीय पौत्र का आल्टो कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था. शुक्रवार दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग का परिचय पत्र लेकर कुछ लोग मोहल्ले में मास्क का वितरण करने के बहाने से आए और मास्क वितरित करते हुए लोगों का नाम एक कागज पर लिखा. उन्होंने कोरोना वायरस के कारण मोहल्ले को सेनिटाइजेशन कराने और सेनिटाइजर का वितरण करने का झांसा भी दिया था.

पुलिस ने बताया था कि आरोपी राजेश गुप्ता के 6 वर्षीय पौत्र को थोड़ी दूर पर खड़ी गाड़ी से सेनिटाइजर देने के बहाने अपने साथ ले गए और बाद में बच्चे को लेकर फरार हो गए. थोड़ी देर बाद एक महिला की आवाज में फोन करके चार करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी.

यह भी पढ़ें:

यूपी: बाराबंकी में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश टिंकू कपाला

अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था पर कसा तंज, कहा-'अपराधियों ने एनकाउंटर वाली सरकार का कर दिया एनकाउंटर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget