एक्सप्लोरर

Ghaziabad: सावन की महाशिवरात्रि पर मायूस हुए शिव भक्त, गंग नहर से गंगा जल लेने पर लगी रोक

गाजियाबाद के मुराद नगर में स्थित गंग नहर से कई श्रद्धालुओं को वापस लौटना पड़ा. कोरोना काल की वजह से पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए ऐसा कदम उठाया, लेकिन इससे लोगों में नाराजगी देखी गई.

Gangnahar in Muradnagar: महाशिवरात्रि के पर्व पर गाजियाबाद के मुरादनगर कस्बे में स्थित गंग नहर पर श्रद्धालु गंगा जल लेने के लिए पहुंच रहे हैं. लेकिन करोना काल के चलते पुलिस ने गंग नहर पर पाबंदी लगाई हुई है. जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को गंगा जल भरने नहीं दिया जा रहा है. कोरोना काल के चलते पुलिस ऐसी पाबंदी लगा रही है जिसकी वजह से आसपास ज्यादा भीड़ एकत्रित ना हो. कुछ श्रद्धालुओं ने इस पर निराशा जाहिर की. श्रद्धालु हरिद्वार तो नहीं जा सकता किंतु पास के ही छोटा हरिद्वार मुराद नगर गंग नहर से जल ला सकता है लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला.

सावन की शिवरात्रि पर नहीं ले सके गंगाजल

देश भर में आज सावन की महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. लेकिन कोरोना काल के चलते इस बार भी कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया गया था. जिसकी वजह से श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल नहीं ला सकें हैं. इस दिन गंगा जल का विशेष महत्व होता है. क्योंकि श्रद्धालु गंगा जल से शिवलिंग पर जलाभिषेक करके अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं.

श्रद्धालुओं के मन में एक आस्था होती है, वह आस्था के सैलाब में डुबकी लगाते हैं. सावन के पावन पर्व में भोले बाबा को मनाते हैं, लेकिन कहीं ना कहीं जल ना भरने से निराशा भी हाथ लगी जो अपनी इच्छाएं थी, वह पूरी ना हो सकी. ऐसे श्रद्धालुओं में काफी रोष देखने को मिला.

हमें कोई जानकारी नहीं थी

दिल्ली से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि, आज शिवरात्रि के पर्व पर उनके घर में पूजा है. ऐसे में उनको गंगाजल की बहुत अधिक आवश्यकता है. वह दिल्ली से मुरादनगर गंगा जल लेने के लिए आए हैं. लेकिन उनको पुलिस द्वारा गंगाजल भरने से रोका जा रहा है. जिसकी वजह से वह निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं. कई श्रद्धालुओं ने इस बात को लेकर खेद जताया कि, हम गंगाजल लेने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से आए थे लेकिन पुलिस ने हमें गंगाजल नहीं भरने दिया पहले से सूचना जारी करनी चाहिए थी कि कोई भी श्रद्धालु छोटा हरिद्वार मुरादनगर के पास नहीं आएगा लेकिन ऐसा हमें पहले नहीं बताया गया. 

पुलिस प्रशासन से नाराज हुए नाराज हुए महंत

इस बारे में छोटा हरिद्वार के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि, हमें किसी भी प्रकार से पुलिस के द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई. यह बहुत ही बड़ा दुख का विषय है. श्रद्धालुओं को घाट में नहीं आने दिया जा रहा है. वह देवालय पर जल चढ़ा सकें. गंगाजल यहां से भर के मंदिर में जल चढ़ाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. इस बारे में हमें सूचित करना चाहिए था. 

ये भी पढ़ें.

यूपी में 80 फीसदी निजी स्कूल नहीं चलाएंगे ऑनलाइन क्लास, अभिभावकों की मुश्किल बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget