एक्सप्लोरर

यूपी में 80 फीसदी निजी स्कूल नहीं चलाएंगे ऑनलाइन क्लास, अभिभावकों की मुश्किल बढ़ी

अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि 80 फीसदी स्कूल ऑनलाइन क्लासेज नहीं चलाएंगे. निजी स्कूलों के फैसले से अभिभावकों को बड़ा झटका लगा है.

School Reopening News: यूपी में स्कूल खोलने के आदेश के बाद निजी स्कूलों के फैसले ने अभिभावकों को मुश्किल में डाल दिया है. असल में 80 फीसदी निजी स्कूलों ने अब ऑनलाइन क्लासेज न चलाने का फैसला लिया है. यानी अभिभावक चाहें या न चाहें बच्चों को स्कूल भेजना मजबूरी होगी. 16 अगस्त से स्कूलों में पढ़ाई शुरू होने के आदेश के बाद अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनरल बॉडी के मेंबर्स स्कूलों की आपसी बैठक हुई. एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि इसमे ये सामने आया है कि 80 फीसदी स्कूल ऑनलाइन क्लासेज नहीं चलाएंगे. सिर्फ ऑफलाइन क्लासेज का संचालन होगा. अनिल अग्रवाल के अनुसार सिर्फ 10 फीसदी स्कूल ऑफलाइन और ऑनलाइन यानी कि हाइब्रिड मॉडल में कक्षाओं का संचालन करेंगे. जबकि 10 फीसदी स्कूल ऐसे भी हैं जो अभी सिर्फ ऑनलाइन क्लासेज चलाएंगे. यानी 16 अगस्त से ऑफलाइन के लिए विद्यालय नहीं खोलेंगे. निजी स्कूलों के फैसले से अभिभावकों को बड़ा झटका लगा है. 

असल में शासन ने ऑनलाइन क्लासेज को लेकर अंतिम निर्णय लिए स्कूलों पर छोड़ा था. मीटिंग में ये भी फैसला हुआ की जिन विद्यालयों में छात्र संख्या ज्यादा है वहीं पर दो शिफ्ट में विद्यालय चलेगा. नहीं तो एक ही शिफ्ट में विद्यालयों का संचालन किया जाएगा. स्कूलों में लंच ब्रेक, मॉर्निंग असेंबली नहीं करवाई जाएगी. अनिल अग्रवाल ने कहा जहां तक उनके स्कूल की बात है तो शुरू के 15 दिन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से क्लास चलेंगी. सितंबर से ऑनलाइन क्लास बंद करेंगे.

अभिभावक बच्चों को नहीं भेजना चाहते- महेंद्र सिंह

जिन स्कूलों ने फिलहाल सिर्फ ऑनलाइन क्लास चलाने का फैसला लिया है उनमें से एक है लखनऊ का लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज. इसकी प्रिंसिपल आश्रिता दास ने कहा कि उन्होंने अपने यहां पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से सर्वे किया था. इसमे सामने आया कि 75 फीसदी से अधिक अभिभावक अभी बच्चों को रेगुलर क्लास के लिए नहीं भेजना चाहते. वो ऑनलाइन पढ़ाई चाहते हैं. आश्रिता दास ने कहा कि अभिभावकों के फीडबैक और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल सिर्फ ऑनलाइन क्लास चलाएंगे. उन्होंने कहा कि स्कूल के सभी टीचर्स की ऑनलाइन क्लास के लिये स्पेशल ट्रेनिंग करायी गयी है.

निजी स्कूलों के फैसले पर अभिभावक कल्याण समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह का कहना है कि सरकार ने इनको फ्री हैंड दिया जिसका खामियाजा बच्चों और अभिभावकों को भुगतना पड़ सकता है. महेंद्र सिंह ने कहा कि जो 10 फीसदी स्कूल अभी ऑफलाइन क्लास शुरू नहीं कर रहे वो बड़े प्रतिष्ठित स्कूल हैं. उनका साफ कहना है कि अभिभावक बच्चों को नहीं भेजना चाहते. यही हालात उन 80 फीसदी स्कूलों में भी हैं जो अब सिर्फ ऑफलाइन क्लास चलाएंगे. लेकिन शासन से छूट के बाद वो मनमानी पर हैं.

यह भी पढ़ें-

लखनऊ: धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, धर्मांतरण गिरोह से कनेक्शन आया सामने

शराब पीने से मना करने पर नशेबाज पति ने सिलबट्टे से कुचलकर पत्नी की हत्या की, खुद पहुंच गया थाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget