एक्सप्लोरर

प्रयागराज में एक और माफिया के आशियाने पर चला सरकारी बुलडोज़र, अब बीएसपी नेता छोटा राजन के शूटर बच्चा पासी का नंबर

योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. प्रयागराज में अब पुलिस प्रशासन ने छोटा राजन के शार्प शूटर बच्चा पासी पर एक्शन लिया है. इसके तहत उसका आशियाना शनिवार को जमींदोज कर दिया गया.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में सफेदपोश माफियाओं के खिलाफ यूपी की योगी सरकार का एक्शन लगातार जारी है. इसी कड़ी में आज बीएसपी के रसूखदार नेता और अंडर वर्ल्ड डॉन छोटा राजन गिरोह के शार्प शूटर निहाल कुमार उर्फ़ बच्चा पासी के करोड़ों के शानदार आशियाने पर सरकारी बुलडोजर चलाकर उसे ज़मींदोज़ कर दिया गया. बच्चा पासी के खिलाफ प्रयागराज से लेकर मुंबई तक दो दर्जन मुक़दमे दर्ज हैं. शहर के धूमनगंज थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है. यूपी सरकार ने प्रयागराज में जिन चार सफेदपोश अपराधियों को माफिया घोषित किया है, उनमे पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के बाद बच्चा पासी का भी नाम है.

चप्पे चप्पे पर थी कड़ी सुरक्षा

बच्चा पासी के जिस आशियाने पर आज सरकारी बुलडोज़र चलाया जा रहा है, वह शहर के धूमनगंज इलाके के रम्मन का पुरवा में है. तकरीबन पांच सौ स्क्वायर मीटर में विकास प्राधिकरण से मंजूरी के बिना ही निर्माण कराया गया था. अवैध निर्माण की वजह से ही इसके ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया था और आज इसे ज़मींदोज़ भी कर दिया गया. नगर निगम - विकास प्राधिकरण, राजस्व- पुलिस- पीएसी और कई दूसरे विभागों की टीमों ने आज साझा तौर पर अभियान चलकर बच्चा पासी के इस आशियाने को ध्वस्त किया है. इस दौरान पूरे इलाके में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी और आस पास के रास्तों को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. बीएसपी के कुछ नेता मौके पर ज़रूर पहुंचे, लेकिन बड़ी संख्या में सरकारी अमले को देखकर वह किसी तरह के विरोध व एतराज़ की हिम्मत नहीं जुटा सके.

छोटा राजन का शार्प शूटर है बच्चा पासी

निहाल कुमार उर्फ़ बच्चा पासी अंडरवर्ल्ड से जुड़ा हुआ है. उसे डॉन छोटा राजन गिरोह का शार्प शूटर कहा जाता है. मुंबई के चर्चित काला घोडा शूट आउट में भी उसका नाम आया था. उसके खिलाफ दो दर्जन से ज़्यादा आपराधिक मुक़दमे दर्ज हैं. बच्चा पासी पर जब पुलिस का शिकंजा कसने लगा था, तो उसने खादी पहन ली थी और बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गया था. वह 2007 में पहली बार बीएसपी के टिकट पर पार्षद चुना गया था. 2012 में सीट रिजर्व होने के बाद उसने अपनी पत्नी को पार्षद बनाया था. 2017 में वह फिर से पार्षद चुना गया और अब भी है.

प्रयागराज में एक और माफिया के आशियाने पर चला सरकारी बुलडोज़र, अब बीएसपी नेता छोटा राजन के शूटर बच्चा पासी का नंबर

हाईकोर्ट में लगाई थी गुहार 

बीएसपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में सोरांव सीट से उसे अपना उम्मीदवार भी घोषित किया था, लेकिन बाद में टिकट बदल गया था. बच्चा पासी अम्बेडकर नगर जिले के खान मुबारक और पूर्वांचल के राजेश यादव के साथ मिलकर छोटा राजन गैंग के लिए काम करता रहता है. अपने इस आशियाने को बचाने के लिए बच्चा पासी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी गुहार लगाई थी. कल ही हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए पंद्रह अक्टूबर की तारीख तय की थी, लेकिन तब तक के लिए कोई इंटरिम रिलीफ नहीं दिए जाने की वजह से सरकारी अमले ने आज इस पर बुलडोजर चलकर इसे ज़मींदोज़ कर दिया. बच्चा पासी पिछले कई महीनों से फरार है. उसके परिवार वालों ने प्रशासन की कार्रवाई को गलत बताते हुए इसे सियासी बदले की भावना से उठाया गया कदम बताया है.

ये भी पढ़ें.

बीजेपी सांसद बोले- यूपी की कानून-व्यवस्था पहले से बेहतर, अपराध रोकने के लिए चाहिए लोगों का सहयोग

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपोत्सव के लिए तैयार हो रही अयोध्या, भक्ति और तकनीक का दिखेगा संगम
दीपोत्सव के लिए तैयार हो रही अयोध्या, भक्ति और तकनीक का दिखेगा संगम
नितिन नवीन की अगुवाई में गोरखपुर से निकलेगी पदयात्रा, यूपी चुनाव पर होगा मंथन
नितिन नवीन की अगुवाई में गोरखपुर से निकलेगी पदयात्रा, यूपी चुनाव पर होगा मंथन
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं जब...'
अखिलेश यादव बोले, 'इस बार भी लोकसभा से सीधा मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा'
UP में सपा-कांग्रेस के बीच कब होगा सीट बंटवारा? राजेंद्र पाल गौतम ने बताया
UP में सपा-कांग्रेस के बीच कब होगा सीट बंटवारा? राजेंद्र पाल गौतम ने बताया

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
Embed widget