एक्सप्लोरर

पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनकर भी नहीं मिलता भारत जैसा सम्मान, पीएम मोदी को लिखूंगा खत- मुनव्वर राना

मशहूर शायर मुनव्वर राना ने कहा कि हिंदुस्तानी होने के नाते उन्हें इस देश में काफी सम्मान मिला है. उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस की कल की कार्रवाई को लेकर मैं पीएम मोदी को खत लिखूंगा.

लखनऊ. मशहूर शायर मुनव्वर राना के घर पर देर रात यूपी पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है. मुनव्वर राना ने एबीपी न्यूज पर इस पूरे वाक्ये के बारे में बताया है. उन्होंने बताया कि बीती रात करीब 1 बजे अचानक उनके घर पर कई पुलिसवाले आ धमके. उनमें कुछ बिना वर्दी के भी थे. उन्होंने आगे बताया कि कई पुलिसवालों ने उनके घर और पूरी कॉलोनी को घेर लिया था. ऐसा लग रहा था कि ये कश्मीर हो और यहां आतंकी रहते हो. 

मुनव्वर राना ने आगे कहा कि पुलिसवालों ने उनके साथ बदतमीजी भी की. पुलिसवाले सीधा बेडरूम तक घुस गए थे. बेडरूम में घर की महिलाएं भी थीं. राना ने कहा कि पुलिस को मुझसे बात करनी चाहिए थी. मेरा बेटा कोई अपराधी नहीं है. मैं किसी मुजरिम का बाप नहीं हूं.

पीएम को लिखूंगा खत
शायर मुनव्वर राना ने आगे कहा कि इसको लेकर मैं पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखूंगा. हमारे बेटे को बहाने से फंसाया जा रहा है. हमको खुदकुशी के लिए मजबूर किया जा रहा है. पुलिस ने मुझे कई तरह के फर्जी नोटिस भेजे हैं. हमारे खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज किये जा रहे हैं. मेरा गुनाह क्या है?

यहां बहुत सम्मान मिला- राना
मुनव्वर राना ने कहा कि इस देश ने मुझे बहुत सम्मान दिया है. अगर मैं पाकिस्तान चला गया होता और वहां पीएम भी बन गया होता तो उतना सम्मान नहीं मिलता जितना यहां एक हिंदुस्तानी की हैसियत से मिल रहा है, लेकिन अब हमारे सम्मान को चकनाचूर किया जा रहा है. मुझे अपनमानित किया जा रहा है.

क्या है मामला?
बता दें कि बीती रात कई पुलिसवाले देर रात मुनव्वर राना के घर तलाशी के लिए पहुंच गए थे. देर रात अचानक पहुंची पुलिस से परिवार के लोग सकपका गए. मुनव्वर राना के परिवार ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. परिवार का आरोप है कि देर रात पुलिस के 100 से ज्यादा जवान अचानक उनके घर पर आ धमके. 

मुनव्वर के बेटे पर हुई थी फायरिंग
दरअसल, 28 जून को रायबरेली में मुनव्वर राना के बेटे तबरेज पर बदमाशों ने गोली चला दी थी. हालांकि गोलीबारी में तबरेज बाल-बाल बच गए थे. ये हमला उस वक्त हुआ जब तबरेज अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे. तबरेज पर दो राउंड फायरिंग हुई थी. फायरिंग की सूचना पुलिस महकमे को हुई तत्काल मौके पर शहर कोतवाल अतुल सिंह, सीओ सिटी महिपाल पाठक और अपर पुलिस अधीक्षक विश्व विश्वास पहुंच गए. जिसके बाद तबरेज और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें:

JDU के बाद अब मुकेश सहनी भी यूपी चुनाव में ताल ठोंकने को तैयार, बड़े अखबारों में दिया फुल पेज विज्ञापन

बड़े दलों ने सपा से किया किनारा, छोटे दलों के साथ चुनाव लड़ना अखिलेश की महालाचारी- मायावती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget