एक्सप्लोरर

PM Narendra Modi: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार आ काशी आ रहे पीएम मोदी, BJP ने की 'राममय' स्वागत की तैयारी

PM Modi Varanasi Visit: राम मंदिर के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार वाराणसी आ रहे हैं. ऐसे में उनके स्वागत में काशी को राममय करने की तैयारी की गई है.

PM Modi to Visit Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 और 23 फरवरी को दो दिवसीय काशी दौरे पर आ रहे हैं. इसको लेकर काशी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. उनके स्वागत के लिए भी इस बार विशेष तैयारी की गई है. दरअसल अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पीएम मोदी का काशी प्रथम आगमन है. ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे राममय माहौल के साथ प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की तैयारी की है.  इसके अलावा 19 फरवरी से ही 22 फरवरी तक काशी के अलग-अलग ब्लॉक, बूथ, मंडल व विधानसभा स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाने की तैयारी की गई है.

काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि वाराणसी के सांसद और देश का कुशलता पूर्वक नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री मोदी 22 और 23 फरवरी को वाराणसी में रहेंगे. एक बार फिर कार्यकर्ताओं में उनके स्वागत के लिए जबरदस्त उत्साह है. इस बार का मौका भी बेहद खास है. क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह प्रथम काशी आगमन है. 

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार आ रहे पीएम मोदी

पीएम मोदी के आगमन को लेकर जगह-जगह उनके रूट पर  स्वागत की विशेष तैयारी की गई है. खासतौर पर करखियांव और रविदास जन्म स्थलीय पर ढोल नगाड़ों, फूल माला और जय श्री राम जय घोष के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत होगा. वाराणसी के करखियांव स्थित जनसभा स्थल पर लाखों कार्यकर्ताओं और जनता के बीच प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन होगा.

काशी में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि जब भी प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र आते हैं काशी को अनेक सौगात देते हैं और काशी से ही उन्होंने देश और दुनिया को जीवन में स्वच्छता के अनिवार्यता का संदेश भी दिया था. इसी क्रम में इस बार भी उनके आगमन से ठीक पहले चार दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. यह स्वच्छता अभियान 19 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक वाराणसी के अलग-अलग मंडल, ब्लॉक, बूथ, विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की तरफ से चलाया जाएगा.

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी की 1 सीट की वजह से टूट जाएगा कांग्रेस और सपा का गठबंधन! क्या अखिलेश यादव को नहीं मना पाएंगे राहुल गांधी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget