एक्सप्लोरर

संगमनगरी प्रयागराज पहुंचकर सबसे पहले ये खास काम करेंगे PM मोदी, जानें क्या है पूरी तैयारी

PM Modi Prayagraj Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 13 दिसंबर को प्रयागराज में कुंभ 2025 की अनौपचारिक शुरुआत करने जा रहे हैं. इस मौके पर पीएम मोदी मां गंगा की पूजा अर्चना करके आरती उतारेंगे. 

PM Modi In Prayagraj: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ के आयोजन की अनौपचारिक शुरुआत करने के लिए आ रहे हैं. महाकुंभ के संपन्न होने की कामना के लिए वह गंगा पूजन और आरती भी करेंगे. त्रिवेणी संगम पर आचार्य दीपू मिश्रा की अगुवाई में सात तीर्थ पुरोहितों की टीम प्रधानमंत्री की पूजा कराएगी. आचार्य दीपू मिश्रा ने मीडिया से खास बातचीत में बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले कुंभ कलश को स्थापित करेंगे. मां गंगा की पूजा अर्चना कर उन्हें दूध अर्पित कर उनकी आरती उतारेंगे. 

इस मौके पर वह मुख्य यजमान की भूमिका में रहेंगे. दीपू मिश्रा के मुताबिक पीएम मोदी इस मौके पर महाकुंभ के सकुशल संपन्न होने और श्रद्धालुओं के सुरक्षित रहने की कामना करेंगे. गंगा पूजन के दौरान पीएम मोदी के साथ इस मौके पर अखाड़े और दूसरे संप्रदायों के संत महात्मा भी रहेंगे. पीएम मोदी संत महात्माओं के साथ इसी जगह अलग से मुलाकात भी करेंगे.

पीएम जिन रास्तों से गुजरेंगे, उन्हें खूबसूरती से सजाया जाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रयागराज में महाकुंभ का अनौपचारिक तौर पर आगाज करने आ रहे हैं. इस दौरान वह जिन जगहों पर कार्यक्रम में शामिल होंगे और जिन रास्तों से गुजरेंगे, उन्हें खूबसूरती से सजाया गया है. रास्तों पर रंग-बिरंगे झंडे लगाए गए हैं. पीएम मोदी के स्वागत में बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाई गई हैं. पीएम मोदी के कट आउट भी लगाए गए हैं. रास्तों और कार्यक्रम स्थलों को इतनी खूबसूरती से सजाया गया है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुखद और आनंद की अनुभूति का एहसास हो सके.

स्वागत सभा में 2 लाख लोगों को बुलाने का लक्ष्य
पीएम मोदी के महाकुंभ में स्वागत के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए हैं. इस आयोजन स्थल पर 50 हजार कुर्सियां और दो दर्जन से ज्यादा एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है. सभा में दो लाख लोगों को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है. ठंड के मौसम में सभा में आने वाले लोगों को दिक्कत ना हो, इसलिए बड़ा पंडाल बनाया गया है. पंडाल में अलग-अलग ब्लॉक बने हुए हैं. पीछे बैठे लोगों को मंच की गतिविधियां साफ तौर पर नजर आए, इसलिए पंडाल में दो दर्जन से ज्यादा बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सभा स्थल पर तकरीबन 7000 करोड़ रुपए की 500 योजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे. पीएम मोदी की इस सभा में महाकुंभ में सफाई करने वाले कर्मचारियों को भी खास तौर पर बुलाया गया है. 

यह भी पढ़ें- शिक्षा के क्षेत्र में इस पैमाने पर यूपी फिसड्डी, केंद्र के आंकड़ों में सामने आया सच, संसद में बयान जारी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget