एक्सप्लोरर

वाराणसी दौरे पर PM मोदी करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात, जानें मिनट-2-मिनट कार्यक्रम

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की तरफ से शुरू की गई एक मुफ्त भोजन कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकते हैं.

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को बड़ी सौगात देंगे. वह यहां 6,611 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इनमें 90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आरजे शंकर नेत्र चिकित्सालय भी शामिल है. इसी बीच अब पीएम मोदी के वाराणसी दौरे का मिनट-2-मिनट का कार्यक्रम भी सामने आ गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट 12:30 बजे पहुंचेंगे. फिर वहां से रिंग रोड स्थित शंकर नेत्रालय तकरीबन 2:15 बजे तक कार्यक्रम है. इसके बाद शंकर नेत्रालय से सिगरा स्थित वाराणसी स्पोर्ट्स कंपलेक्स 2:30 बजे तक रवाना हो जाएंगे. फिर सिगरा पर जनसभा और स्टेडियम का निरीक्षण का लगभग 2.50 घंटे (5:00 तक) कार्यक्रम निर्धारित है. वहीं सिगरा कार्यक्रम समापन के बाद सड़क मार्ग होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की तरफ से शुरू की गई एक मुफ्त भोजन कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकते हैं. इस योजना का उद्देश्य 16 संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों और तीन अस्पतालों के परिचारकों को भोजन उपलब्ध कराना है.

सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी रहेंगी मौजूद

वाराणसी के गोदौलिया इलाके में ‘सात्विक सनातन रसोई’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था. इसके पहले चरण में लगभग तीन हजार लोगों को लाभ मिला, जिसे बढ़ाकर पांच हजार लाभार्थियों तक पहुंचाने की योजना है. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान इस पहल की घोषणा कर सकते हैं. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

ढोल-नगाड़ों के साथ होगी पीएम मोदी का स्वागत

वाराणसी के भाजपा अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री का शहर के विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा. प्रधानमंत्री के दौरे से पहले शनिवार को पूरे वाराणसी में कई होर्डिंग लगाए गए हैं. एक पोस्टर में पीएम मोदी के 10 हाथ दिखाए गए हैं, जिनमें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है.

(आईएएनस इनपुट के साथ) 

बहराइच के बाद अब मुजफ्फरनगर में तनाव, धार्मिक टिप्पणी के खिलाफ देर रात सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget