एक्सप्लोरर

30 जुलाई को होगा नव निर्मित एटा मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

एटा में नव निर्मित एटा मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन 30 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. इससे लोगों को जिले में ही चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल पाएगा.

एटाः केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से बने एटा मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 30 जुलाई को करेंगे. एटा मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण की तिथि घोषित हो जाने के बाद यहां कार्य को अंतिम रूप देने की स्पीड तेज हो गयी है.

एटा का बहु प्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज एटा मारहरा रोड पर शराव गांव में स्थित है. ये मेडिकल कॉलेज कुल 21684.83 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है, जिसमें 60 फीसदी केंद्र और 40 फीसदी राज्य का अंश है. ये कुल 25.89 एकड़ जमीन में बना है और कंस्ट्रक्शन एंड डिजायन सर्विसेज ने इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया है. मेडिकल कॉलेज शुरू होने की जो भी कम से कम अहर्ता होती हैं वो इसने पूर्ण कर ली हैं बाकी लोकार्पण के बाद भी इसका काम जारी रहेगा.

इस बारे में एटा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आर के अग्रवाल ने बताया कि 30 जुलाई को प्रधान मंत्री सिद्धार्थ नगर के स्वायत्त शाषी मेडिकल कॉलेज से 9 मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे, जिसमें एटा मेडिकल कॉलेज भी शामिल है.

उन्होंने बताया कि फर्स्ट एलोपी में हमारी कार्यदायी संस्था ने 99 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है. फर्स्ट एलोपी में हमारी एनाटोमी, फिजियोलॉजी और बायो केमिस्ट्री के तीन डिपार्टमेंट होते हैं. तीन लैब, दो लेक्चर थियेटर और लाइब्रेरी होती है जो कंप्लीट है. हालांकि किताबों की प्रक्रिया चालू है.

उन्होंने बताया कि इसी साल के अक्टूबर माह से यहां 100 मेडिकल स्टूडेंट का एडमिशन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि फैकल्टी को लेकर यहां थोड़ी दिक्कत है. अभी तक 17 फेकल्टी मेंबर नियुक्त हो चुके हैं, जिनमें से 13 ने तो जॉइन भी कर लिया है. उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए फीस नहीं बढ़ाई गई है.

एटा के स्थानीय निवासी और पेशे से वकील राहुल गुप्ता का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के शुरू हो जाने से एटा वासियों को इलाज के लिए बाहर नहीं भागना पड़ेगा. अभी तक एटा में इलाज की कोई सुविधा नहीं थी. निश्चित ही मेडिकल कॉलेज से एटा के आम लोगों को फायदा होगा और एटा की तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा.

एटा मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण हो जाने के बाद एटा वासियों को लंबे समय से इंतजार की जाने वाली सौगात मिल जाएगी और मेडीकल की पढ़ाई के साथ साथ यहां के लोगों को चिकित्सा की बेहतर सुविधा मिल सकेगा.

 

इसे भी पढ़ेंः
बीजेपी की महिला विधायक ने परशुराम मंदिर बनवाने का किया एलान, दान की 5 करोड़ की जमीन

 

पेगासस स्पाइवेयर: ममता बनर्जी का आरोप कहा- प्रशांत किशोर के साथ हमारी मुलाकातों की जासूसी कर रही थी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget