एक्सप्लोरर

'UCC के नाम पर संविधान...', PM मोदी के सेकुलर सिविल कोड वाले बयान पर भड़के सपा के पूर्व सांसद

UP News: स्वतंत्रता दिवस पर सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि यह लोग संविधान को बदलेंगे और आरक्षण को खत्म करेंगे और मुसलमानों के पर्सनल लॉ को खत्म करना चाहते हैं.

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेकुलर सिविल कोड वाले बयान पर सपा के पूर्व सांसद डॉ एस टी हसन ने कहा कि प्रधानमंत्री सेकुलर सिविल कोड की आड़ में देश के संविधान को बदलना चाहते हैं. वहीं आरक्षण को समाप्त कर देश के संविधान को हिन्दू राष्ट्र की तरफ ले जाना चाहते हैं. इन्हें तो सेकुलर शब्द से ही नफरत है. ये तो संविधान से सेकुलर शब्द को ही हटाना चाहते हैं. आज कैसे वह सेकुलर शब्द की बात कर रहे हैं. यह लोग तो सेकुलरिज्म का झंडा उठाने वाले ही नहीं हैं. 

UCC या सेकुलर सिविल कोड की आड़ में इनकी योजना संविधान को बदलने और आरक्षण को खत्म करने की है. इसके बहाने वह संविधान को हिन्दू राष्ट्र की तरफ़ ले जा सकते हैं. भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले भी कहा था की हम संविधान को बदलेंगे और भाजपा संविधान को बदलने की फिराक में है. अब यह बताएं की क्या-क्या बदलेंगे आरक्षण का क्या करेंगे. अल्पसंख्यकों के अधिकारों का क्या होगा. क्या देश हिन्दू राष्ट्र की तरफ बढ़ेगा. यह सेकुलरिज्म की परिभाषा तो नहीं है.

यह देश अनेकताओं में एकता वाला देश
धर्म या जाति के नाम पर किसी के साथ भेदभाव न हो उसे सेकुलरिज्म कहते हैं. यह लोग संविधान को बदलेंगे और आरक्षण को खत्म करेंगे और मुसलमानों के पर्सनल लॉ को खत्म करना चाहते हैं. आज अल्पसंख्यक परेशान हैं. क्या देश का कानून बनाने वाले लोग गलत थे. जिन्होंने संविधान को बनाया था. आज ये उसे बदल देना चाहते हैं. यह देश तो अनेकताओं में एकता वाला देश हैं, यह एक धार्मिक देश हैं. जहाँ सब के अलग अलग धर्म और उसके मनाने के तरीके अलग-अलग हैं. हमारे देश में यह नहीं हो सकता कि हम सब एक ही कोड पर चलें. 

हम UCC के बिल्कुल खिलाफ
सेकुलरिज्म की मिसाल तब थी, जब हिन्दू और मुसलमानों ने एक साथ मिलकर अंग्रेजों को भगाया था. 1857 में साथ 60 हजार उलेमाओं को कत्ल कर दिया गया था, दिल्ली से लाहौर तक कुओं को भर दिया था. पेड़ों पर लाशें लटकी हुई थीं. आज उसके 75 साल बाद CAA का कानून आया. आज उनकी औलादों और वारिसों से यह कहा जायेगा कि हिंदुस्तान के अंदर वह कबूल नहीं हैं. क्या यह सेकुलरिज्म है ? हम UCC के बिलकुल खिलाफ हैं.

सपा में हिंदू मुसलमान वाली बात कहीं नहीं
 आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के विधायक नफीस अहमद ने आरोप लगाया है की उन्हें मुस्लिम होने के कारण धर्मेन्द्र यादव की मौजूदगी में सपा के मंच से बोलने नहीं दिया गया. इस सवाल पर डॉ एस टी हसन ने कहा कि समाजवादी पार्टी में हिन्दू मुस्लिम का कोई भेदभाव नहीं होता है. बल्कि सपा में ही मुसलमानों को बराबर का हक दिया जाता है. हमारी पार्टी में हिन्दू मुसलमान वाली बात कहीं नहीं है.  

ये भी पढ़ें: Independence Day Special: यूपी के इस शहर में श्मशान घाट में फहराया तिरंगा, डोमराजा सालों से निभा रहे परंपरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget