एक्सप्लोरर

यूपी में कांग्रेस के दफ्तरों पर लगी 1 लाख रुपये लेने की लाइन, पीएम मोदी ने कसा तंज, जानें- क्या कहा?

लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट के बाद लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर के बाहर 1 लाख रुपये लेने की कतार लगी थी. इस पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है.

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद उत्तर प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दफ्तर के बाहर महिलाएं 1 लाख रुपये लेने के लिए पहुंच गईं थीं. इसका एक वीडियो भी सामने आया था. महिलाएं गारंटी कार्ड लेकर कांग्रेस के दफ्तर के बाहर पहुंचीं थी. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं ने कहा कि चुनाव के दौरान INDIA अलायंस ने पैसे देने का वादा किया था. अब कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है. हम गारंटी कार्ड जमान करने आए हैं.

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका जिक्र शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA की बैठक में किया. एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "10 साल बाद भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा नहीं छू सकी. अगर 2014, 2019 और 2024 के चुनावों को मिला दें तो कांग्रेस को इतनी सीटें भी नहीं मिलीं, जितनी बीजेपी को इस चुनाव में मिलीं. मैं साफ देख सकता हूं कि इंडी गठबंधन के लोग पहले धीरे-धीरे डूब रहे थे, अब वे तेजी से डूबने वाले हैं."

क्या कहा पीएम ने?
पीएम ने कहा कि ये लोग कितने ही बड़े झूठ बोलते रहे हैं. आप देखिए चुनाव के समय उन्होंने देश के सामान्य नागरिक को गुमराह करने के लिए जो पर्चियां बांटी... कि ये देंगे वो देंगे... दो दिन से मैं देख रहा हूं कि कांग्रेस के दफ्तरों पर लोग कतार लगाकर खड़े हैं कि ये पर्ची है 1 लाख रुपया कहां है लाओ भाई... मांग रहे हैं लोग... यानी जनता जनार्दन की आंखों में आपने धूल झोंकी. उसको लग रहा था कि चार जून के बाद पैसे मिल जाएंगे. अब उसको धक्का मारा जा रहा है. निकाला जा रहा है. इस तरह की हरकतों को न कभी देश भूलता है और न कभी माफ करता है.

मोदी ने कहा कि आज के वातावरण में देश को सिर्फ और सिर्फ एनडीए पर ही भरोसा है और जब इतना अटूट विश्वास और भरोसा है तो स्वाभाविक है कि देश की अपेक्षाएं भी बढ़ेंगी और मैं इसे अच्छा मानता हूं.  मैंने पहले भी कहा था कि पिछले 10 साल का कार्य तो सिर्फ ट्रेलर है. और ये मेरा कमिटमेंट है... हमें और तेजी से, और विश्वास से, और विस्तार से... देश की आकांक्षाओं को पूर्ण करने में रत्तीभर भी विलंब नहीं करना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget