एक्सप्लोरर

पीएम नरेंद्र मोदी को भाया उत्तराखंड का बजट, वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल की हुई सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड सरकार के इस ऐतिहासिक बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह “विकास, आत्मनिर्भरता और समावेशी अर्थव्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम है.”

Uttarakhand News: उत्तराखंड के वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य के इतिहास में पहली बार 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तुत किया. इस ऐतिहासिक बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से सराहा. इसे “नए भारत की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ता कदम” करार दिया. बजट 2025-26 में आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन को प्राथमिकता दी गई है.

बजट 2025-26 का कुल प्रावधान ₹1,01,175.33 करोड़ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है. बजट में राजस्व और पूंजीगत व्यय को संतुलित करने के साथ-साथ दीर्घकालिक निवेश को भी प्राथमिकता
दी गई है. 

राजस्व और व्यय का संतुलन

  • कुल राजस्व प्राप्तियां: ₹62,540.54 करोड़
  • कर राजस्व: ₹39,917.74 करोड़
  • गैर-कर राजस्व: ₹22,622.80 करोड़
  • पूंजीगत प्राप्तियां: ₹38,494.21 करोड़
  • कुल व्यय: ₹1,01,175.33 करोड़
  • राजकोषीय घाटा: ₹12,604.92 करोड़

प्रमुख क्षेत्रों के लिए बजटीय आवंटन

  • महिला सशक्तिकरण और कल्याण (₹16,961.32 करोड़)
  • महिला कल्याण योजनाओं के तहत इस वर्ष 16.66% की वृद्धि के साथ विभिन्न योजनाओं को प्रावधान किया गया है.

नन्दा गौरा योजना: ₹157.84 करोड़

  • प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना: ₹21.74 करोड़
  • मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना: ₹22.62 करोड़
  • मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना: ₹13.96 करोड़
  • मुख्यमंत्री महिला सतत आजीविका योजना: ₹2.00 करोड़

ग्रामीण विकास और कृषि (₹28,560.20 करोड़)

  • कृषि और अनुसंधान: ₹1,25,99.46 करोड़
  • सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण: ₹1,89,97.39 करोड़
  • ग्रामीण विकास: ₹2,85,60.20 करोड़

बुनियादी ढांचा और कनेक्टिविटी (₹37,074.20 करोड़)

  • सड़क निर्माण एवं सुधार: ₹22,073.42 करोड़
  • सार्वजनिक परिवहन: ₹3,96.94 करोड़
  • ऊर्जा क्षेत्र: ₹16,597.14 करोड़

शिक्षा और स्वास्थ्य

  • शिक्षा: ₹11,90,91.98 करोड़
  • चिकित्सा एवं परिवार कल्याण: ₹4,29,29.53 करोड़

उद्योग और पर्यटन (₹9,37,54.90 करोड़)

  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए: ₹4,78.76 करोड़
  • औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए: ₹51,50.79 करोड़

उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा को और सुगम बनाने के लिए बुनियादी ढांचे पर भारी निवेश कर रही है। इस बार बजट में पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए ₹4,78.76 करोड़ का प्रावधान किया गया है. पीएम मोदी ने की सराहना ज्ञात हो कि इस बजट में नरेंद्र मोदी के नाम नमो नमो(N- नवाचार A- आत्म निर्भर M- महान विरासत O-ओजस्वी मानव संसाधन) के आधार पर बजट की रूपरेखा तैयार की गई है. PMO में उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल के इस नवाचार की काफी सराहना की गई है.

पीएम ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड सरकार के इस ऐतिहासिक बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह “विकास, आत्मनिर्भरता और समावेशी अर्थव्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम है.” उन्होंने विशेष रूप से उत्तराखंड की योजनाओं को “संतुलित और दूरदर्शी” बताया. 

उत्तराखंड का यह बजट विकासोन्मुखी है, जिसमें संतुलित वित्तीय प्रबंधन और भविष्य की आर्थिक संभावनाओं को ध्यान में रखा गया है. यह न केवल राज्य के आर्थिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि समाज के हर वर्ग को समावेशी विकास का लाभ भी पहुंचाएगा.

(Disclaimer: ABP Network Pvt. Ltd. and/or ABP Live does not in any manner whatsoever endorse/subscribe to the contents of this article and/or views expressed herein. Reader discretion is advised.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget