एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नहीं आएंगे कानपुर, दौरा रद्द

Kanpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कानपुर दौरा रद्द हो गया है. जम्मू और कश्मीर स्थित पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद यह फैसला लिया गया है.

Kanpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरुवार, 24 अप्रैल को उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर का दौरा नहीं करेंगे. जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. 

एक बयान में कहा गया कि पीएम नरेंद्र मोदी को 24 अप्रैल को कानपुर जाना था. इस कार्यक्रम में वह 20,000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले थे. हालांकि जम्मू और कश्मीर स्थित पहलगाम में हुई आतंकी घटना के परिप्रेक्ष्य में यह दौरा रद्द कर दिया गया है. 

बयान के अनुसार पहलगाम आतंकी घटना में कानपुर के युवक शुभम द्विवेदी की भी गोली लगने से मौत हो गई. लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है. बयान में कहा गया कि शोक के इस समय में सार्वजनिक कार्यक्रम को रद्द करना ही उचित समझा गया.

इस संदर्भ में यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने भी जानकारी दी. कानपुर में शुभम द्विवेदी के घर गए महाना ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को कानपुर दौरा (20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का कार्यक्रम) रद्द कर दिया गया है. वह कल नहीं आएंगे. महाना ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पैतृक आवास पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की.

26 निर्दोष लोगों की मौत
बता दें पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई. जांच एजेंसियों ने इस आतंकी हमले में संलिप्त चार आतंकियों के स्केच भी जारी कर दिए हैं. 

उधर, जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.

'भईया को सिर में गोली मार दी.' पहलगाम में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के भाई ने बताई दर्दनाक कहानी

मेघा प्रसाद एबीपी न्यूज़ में सीनियर एडिटर (पॉलिटिकल अफेयर्स) हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेशनल चेंजमेकर्स मीट 2026' में यूपी का डंका, अनूपशहर MLA संजय शर्मा सम्मानित
'नेशनल चेंजमेकर्स मीट 2026' में यूपी का डंका, अनूपशहर MLA संजय शर्मा सम्मानित
आगरा: CEC के आवास पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद हुआ शुद्धिकरण, माता-पिता ने क्या कहा?
आगरा: CEC के आवास पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद हुआ शुद्धिकरण, माता-पिता ने क्या कहा?
PM मोदी के जन्मस्थान वडनगर से काशी पहुंची बाइक यात्रा, कल होगा समापन
PM मोदी के जन्मस्थान वडनगर से काशी पहुंची बाइक यात्रा, कल होगा समापन
PM आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर
PM आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget