एक्सप्लोरर

'भईया को सिर में गोली मार दी...' पहलगाम में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के भाई ने बताई दर्दनाक कहानी

Pahalgam Terror Attack News: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की भी आतंकियों ने जान ले ली. अब शुभम की हत्या के बाद उनके भाई सौरभ द्विवेदी का बयान सामने आया है.

Pahalgam Terror Attack News: जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025, मंगलवार के दिन हुए आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी को भी आतंकियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. शुभम की मौत ने उनके परिवार को गहरा आघात दिया है. अब इस घटना पर शुभम द्विवेदी के भाई सौरभ द्विवेदी का बयान सामने आया है.

शुभम के भाई ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, 'शुभम परिवार के 11 सदस्यों के साथ 17 अप्रैल को कश्मीर यात्रा पर गए थे. 23 अप्रैल को उनकी वापसी तय थी, लेकिन एक दिन पहले 22 अप्रैल को ही शुभम के साथ ये दर्दनाक हादसा हो गया. शुभम अपनी पत्नी के साथ घुड़सवारी करने ऊपर गए थे, तभी वहां आतंकियों ने आकर शुभम का नाम पूछने के बाद उसे गोली मार दी. इसकी जानकारी उनकी पत्नी ने अपने परिजनों को फोन पर दी.'

नाम पूछने के बाद आतंकियों ने शुभम को मारी गोली
सौरभ द्विवेदी के भाई ने बताया कि, 'भाभी ने फोन पर बताया कि आतंकियों ने शुभम का नाम पूछने के बाद उसके सिर पर गोली मार दी है. शुभम की बॉडी अभी तक हमें नहीं सौंपी गई है. इसमें 2 से 3 दिन का और समय लग सकता है. सरकार से गुहार है कि जल्द से जल्द प्रक्रिया को निपटा कर हमें बॉडी दे दी जाए, ताकि हम लोग अंतिम संस्कार कर सकें.' शुभम द्विवेदी के परिजनों को ढांढस बधाने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और डीसीपी ईस्ट एसके सिंह पहुंचे.

घटना वाले दिन शुभम अपनी पत्नी के साथ बैठकर मैगी खा रहे थे, तभी अज्ञात लोग वहां आ पहुंचे. शुभम की पत्नी ने परिजनों को बताया कि उन लोगों ने सबसे पहले शुभम का नाम पूछा, फिर कलमा पढ़ने को कहा, जिसके बाद आतंकियों ने शुभम के सिर पर गोली मार दी. आतंकियों ने शुभम की पत्नी को गोली नहीं मारी, बल्कि धमकी देते हुए कहा कि, जाकर मोदी को बता देना. कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अब तक 27 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है. इस घटना को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है.

यह भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमला: घुड़सवारी कर रहे शुभम को मारी गोली, बीवी से कहा- जाकर सरकार को बता देना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget