एक्सप्लोरर

Coronavirus: पीएम मोदी की सभी मुख्यमंत्रियों के साथ कल बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

कोरोना काल के दौरान पीएम मोदी अब तक 8 बार राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ मुखातिब हो चुके हैं. ये 9वीं बार होगा जब मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे.

नई दिल्ली. देश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण के मामले अचानक तेजी से बढ़ने लगे हैं. कोरोना को लेकर कई राज्यों में तो हालात बेहद खराब है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सभी राज्यों के सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अहम बैठक करेंगे. बतादें कि कोरोना काल के दौरान पीएम मोदी अब तक 8 बार राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ मुखातिब हो चुके हैं. ये 9वीं बार होगा जब मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. हम आपको बताएंगे के पीएम आखिर इस बैठक में किन-किन मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं.

दो चरणों में होगी बैठक ये बैठक दो चरणों में होगी. पहला चरण सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगा, जिसमें कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित 8 राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के सीएम से बात करेंगे. दोपहर 12 बजे के बाद बाकी अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संवाद करेंगे.

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा इस बैठक में पीएम जिन मुद्दों को लेकर चर्चा कर सकते हैं उनमें कोरोना की वर्तमान स्थिति और उससे निपटने के इंतजाम प्रमुख हैं. साथ ही वैक्सीन किस स्टेज में है और उसके टीकाकरण की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है. पूरे देश में वैक्सीन कब तक उपलब्ध हो पाएगी प्रधानमंत्री इस पर भी चर्चा राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुखों से साझा कर सकते हैं.

वैक्सीनेशन का क्या मॉडल होगा यह भी इस बैठक का एक अहम एजेंडा है. पूरे देश में वैक्सीनेशन को चुनावी मोड में करने की तैयारी है. जैसे चुनाव में अलग-अलग बूथ बनाए जाते हैं उसी तरह वैक्सीनेशन के लिए भी वैक्सिनेशन बूथ अलग-अलग जगहों पर बनाए जाएंगे. प्रधानमंत्री इस बात पर भी चर्चा कर सकते हैं कि किस राज्य में कितने फ्रंटलाइन वर्कर हैं. 60 वर्ष से ऊपर के कितने लोग हैं, जिन्हें सबसे पहले कोरोना वैक्सीन दी जानी है.

इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेन मेंटेन करने, उसके स्टोरेज को लेकर राज्यों की अब तक की तैयारी पर भी बात हो सकती है. जिन राज्यों में मामले दीपावली के बाद बढ़े हैं, वहां आंशिक लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू को लेकर भी प्रधानमंत्री चर्चा कर सकते हैं. साथ ही बाजारों में सख्ती करने और सभी को मास्क का इस्तेमाल करने के लिए भी राज्यों को नये निर्देश दे सकते हैं. इसके अलावा देश में इमरजेंसी स्थिति के लिए किसी वैक्सीन को अप्रूवल देने की बात पर भी चर्चा संभव है.

ये भी पढ़ें:

कोरोना की स्थिति पर सभी राज्यों के CM के साथ आज बैठक करेंगे पीएम मोदी, वैक्सीन पर भी चर्चा संभव

आगरा: शादी-समारोह शामिल हो सकेंगे सिर्फ 100 लोग, कोरोना प्रोटोकोल के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget