एक्सप्लोरर

PM Modi Varanasi Visit: गुलाब की पंखुड़ियों से होगा पीएम मोदी का भव्य स्वागत, 5000 से ज्यादा लगेंगे होर्डिंग, BJP ने की तैयारी

 PM Modi Varanasi Visit: छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश चुनाव में बीजेपी को मिली बड़ी जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने काशी में प्रधानमंत्री के शानदार स्वागत की तैयारी की है.

PM Narendra Modi in Varanasi: काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दो दिवसीय वाराणसी (Varanasi) दौरे पर पहुंच रहे हैं. 17 और 18 दिसंबर को उनका दो दिवसीय वाराणसी दौरा निर्धारित है. इसको लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं ने भी युद्धस्तर पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है. पीएम मोदी इस दौरान पार्टी कार्यक्रम, जनसभा के साथ-साथ धार्मिक आयोजन और काशी तमिल संगमम-2  में शामिल होंगे.
 
इस बीच छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश चुनाव में बीजेपी को मिली बड़ी जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने काशी में प्रधानमंत्री के शानदार स्वागत की तैयारी की है. इसी को देखते हुए बनारस बीजेपी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पार्टी की और से पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी है. पीएम मोदी के  गुजरने वाले मार्ग पर गुलाब की पंखुड़ियां व जगह-जगह 5000 से अधिक पोस्टर बैनर लगाए जाएंगे. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे. 
 
विशेष स्वागत की तैयारी
काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने एबीपी लाइव से बातचीत ने बताया कि "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का मतलब विकास की गारंटी, जीत की गारंटी है और हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है. इसको लेकर हम सभी भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है. इसीलिए हम सभी ने इस बार प्रधानमंत्री मोदी के काशी आगमन के दौरान स्वागत की विशेष तैयारी की है.
 
काशी क्षेत्र के अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि प्रधानमंत्री जी का इस बार भव्य स्वागत होगा. निर्धारित कार्यक्रम वाले मार्ग पर जहां से उनका काफिला गुजरेगा उन जगहों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई जाएंगी. इसके अलावा जगह-जगह 5000 से अधिक पोस्टर-बैनर लगाए जाएंगे. प्रधानमंत्री जी का 2 दिन के दौरान छोटा कटिंग मेमोरियल, नमो घाट, उमरहां सर्वेवेद मंदिर, सेवापुरी में कार्यक्रम निर्धारित है."
 
सेवापुरी में होगी विशाल जनसभा
काशी क्षेत्र के अध्यक्ष ने कहा, "18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेवापुरी विधानसभा में एक विशाल जनसभा आयोजित किया जाना निर्धारित है. इस जनसभा में 8 विधानसभा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी होगी. तकरीबन लाखों की संख्या में भीड़ इस विशाल जनसभा में पहुंचेगी. इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारी को शुरू कर दिया है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा."
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में बारिश ने बरपाया कहर, वाहनों की थमी रफ्तार; कई इलाकों में भरा पानी
हरिद्वार में बारिश ने बरपाया कहर, वाहनों की थमी रफ्तार; कई इलाकों में भरा पानी
हापुड़ में बारिश बनी काल: जर्जर मकान की छत गिरने से पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल
हापुड़ में बारिश बनी काल: जर्जर मकान की छत गिरने से पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद
यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget