एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: 4 मई को पीएम मोदी का कानपुर में रोड शो, रूट मैप हुआ तैयार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पीएम मोदी कानपुर में 4 मई को रोड शो करने जा रहे है. जिसको लेकर प्रशासन ने रूट मैप तैयार कर लिया है. वहीं सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है. पीएम के इस शो का 5 लोकसभा सीट पर सीधा असर पड़ेगा.

Lok Sabha Election 2024: देश के सिंहासन पट विराजमान होने के लिए लोकसभा चुनाव में सभी राजनैतिक दलों की नजर टिकी हुई है. इंडिया गढ़बंधन से लेकर बीजेपी सभी इसी फिराक में हैं कि जनता के मतों से इस चुनावी रण में विजय तिलक करा सके. ऐसे में चौथे चरण के मतदान से पहले चुनावी जनसभाएं और रैलियां जोर पकड़ती जा रही है. ऐसे में देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर में एक बड़ा रोड शो करने जा रहे हैं और ये रोड शो 4 मई को निश्चित हुआ है. जिसको लेकर पीएम का रूट मैप तैयार हो चुका है. सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे है.

4 मई को पीएम वाया हेलीकॉप्टर से कानपुर के चकेरी एयर पोर्ट पर उतरेंगे. उनके उतरने का समय 5 बजे बताया गया है. वहीं इस पीएम के रोड शो में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे साथ ही देश और प्रदेश के कई बड़े दिग्गज नेता भी शामिल होंगे. जिसको लेकर बीजेपी की शहर की कमेटी अपनी कमर कस चुकी है. रोड शो के दौरान इस चुनावी प्रचार को किसी त्यौहार की तरह ही दर्शना चाह रही है. इसलिए पीएम के रूट मैप की जगह पर अलग-अलग तरह से काम किया जा रहा है.वहीं जिस रोड से पीएम का काफिला निकलेगा उसे ग्रीनरी, लाइटिंग के साथ साथ फूल मालाओं से सजाने का भी काम किया जायेगा.

मोदी के शो का 5 लोकसभा सीट पर पडे़गा असर
मोदी कानपुर सीट के साथ-साथ यूपी की 5 लोकसभा सीट तक इस शो के माध्यम से संदेश देना चाह रहे है. खासकर कानपुर सीट जहां नए चेहरे पर दांव लगाया है. सबसे पहले पीएम का हेलीकॉप्टर चकेरी एयर पोर्ट पर उतरेगा. फिर गुमटी चौराहे से एलआईसी बिल्डिंग होते हुए संतनगर चौराहा से कालपी  तिराहे पर पहुंचेगा. जहां इसका समापन किया जाएगा. ये सभी रूट शहर की कई विधान सभाओं को अपनी जद में लेगा. वहीं इस शो के दौरान शहर के लगभग 3 हजार पुलिस कर्मियों को  सुरक्षा के लिहाज से लगाया जाएगा ये रोड शो लगभग दो किलोमीटर का होगा. 

पीएम के शो का किस लोकसभा पर पड़ेगा सीधा असर
इस रोड शो के दौरान कानपुर और अकबरपुर क्षेत्र की कई विधान सभाएं आयेंगी. जिनपर इस रोड शो का सीधा असर पड़ेगा. कल्याणपुर,सीसामऊ,गोविंदनगर के साथ छावनी ,महाराजपुर और चकेरी और किदवईनगर  विधान सभा क्षेत्र शामिल होंगे.वहीं बीजेपी ने लगभग 2 हजार सोशल मीडिया वॉलिंटियर को भी तैयार किया है. जो इस रोड शो के दौरान लाइव कवरेज कर जनजन तक इस रोड शो की तस्वीर और चर्चा को पहुंचाएंगे.

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल की गिनाई खूबियां, कहा- 'वह इलाज करना जानते हैं, उन्होंने ठान लिया है तो...'

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget