एक्सप्लोरर

UP News: पीएम मोदी और सीएम योगी को 112 पर फोन कर जान से मारने की धमकी, ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस

Deoria News: देवरिया कोतवाली के एसएचओ डी.के. मिश्र ने बताया कि रविवार को देर रात ‘यूपी-112’ पर एक फोन आया. उसने धमकी दी वो पीएम मोदी और सीएम योगी को जान से मार देगा.

PM Narendra Modi Death Threat: यूपी के देवरिया (Deoria) जिले की कोतवाली पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है, आरोप है कि उसने शराब पीने के बाद यूपी-112’ नंबर पर फोन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) व मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस (Police) ने तत्काल फोन नंबर के आधार पर आरोपी की लोकेशन निकाली और उसे हिरासत में ले लिया. आरोपी युवक गोरखपुर (Gorahpur) का रहने वाला है, पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. 

इस संबंध में देवरिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) डी.के. मिश्र ने सोमवार को बताया कि रविवार को देर रात ‘यूपी-112’ पर एक फोन आया. इस शख्स ने बताया कि वो देवरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत शहर के भुजौली कालोनी का रहने वाला है और उसका नाम अरुण कुमार है. इसके बाद उसने धमकी दी वो पीएम मोदी और सीएम योगी को जान से मार देगा. फोन पर मिली इस धमकी पर पुलिस ने तत्काल एक्शन में आई, जिसके बाद उसके फोन नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन निकाली गई. 

फोन की लोकेशन से आरोपी तक पहुंची पुलिस

थाना प्रभारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तत्काल पुलिस द्वारा मोबाइल नंबर का लोकेशन निकाला गया तो उसका लोकेशन गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट के देवराड़ गांव का निकला. उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोमवार सुबह ही संबंधित स्थान पर पहुंच कर फोन करने वाले आरोपित व्‍यक्ति को हिरासत में ले लिया. आरोपी का नाम संजय कुमार है. उसकी उम्र 45 वर्ष है.

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने यह हरकत शराब के नशे में की है. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. आरोपी से देवरिया कोतवाली में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है. उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. 

ये भी पढ़ें- UP News: 'संविधान की धज्जियां उड़ा रही सरकार' यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने UCC पर भी दिया बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget