एक्सप्लोरर

PM Modi in Gorakhpur: पीएम मोदी का सपा पर हमला, कहा- 'लाल टोपी' वाले उत्तर प्रदेश के लिए 'खतरे की घंटी'

Modi in Gorakhpur: मोदी ने सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ''लाल टोपी वालों को सत्ता चाहिए. घोटालों के लिए, अपनी तिजोरी भरने के लिए, अवैध कब्जों के लिए, माफियाओं को खुली छूट देने के लिए.''

PM Narendra Modi in Gorakhpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर करारा हमला करते हुए कहा कि अपनी तिजोरी भरने और आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए सत्ता चाह रहे 'लाल टोपी' वाले लोग उत्तर प्रदेश के लिए 'खतरे की घंटी' हैं. प्रधानमंत्री ने गोरखपुर में एम्स, खाद कारखाने और आईसीएमआर के क्षेत्रीय केंद्र का लोकार्पण करने के बाद अपने संबोधन में पूर्ववर्ती सपा सरकार पर एम्स के लिए जमीन देने में आनाकानी करने का आरोप लगाया और कहा, ''लोहिया जी और जयप्रकाश नारायण के आदर्शों और अनुशासन को यह लोग कब से छोड़ चुके हैं. आज पूरा उत्तर प्रदेश अच्छी तरह जानता है कि 'लाल टोपी' वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है, उनको आपके दुख तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है.''

मोदी ने सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ''लाल टोपी वालों को सत्ता चाहिए. घोटालों के लिए, अपनी तिजोरी भरने के लिए, अवैध कब्जों के लिए, माफियाओं को खुली छूट देने के लिए. लाल टोपी वालों को सरकार बनानी है आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए, उन्हें जेल से छुड़ाने के लिए इसलिए याद रखिये कि लाल टोपी वाले 'यूपी के लिए रेड अलर्ट' हैं, यानी 'खतरे की घंटी' हैं.'' गौरतलब है कि लाल टोपी समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहचान है.

पीएम मोदी ने आरोप लगाया, ''उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान नहीं भूल सकते कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार से पहले की जो सरकारें थीं, उन्होंने कैसे गन्ना किसानों को पैसे के भुगतान में रुला दिया था. किस्तों में जो पैसा मिलता था, उसमें भी महीनों का अंतर होता था. उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों को लेकर कैसे-कैसे खेल होते थे. क्या-क्या घोटाले किए थे. इससे पूरे उत्तर प्रदेश के लोग अच्छी तरह परिचित हैं.''

डबल इंजन की सरकार आपकी सेवा करने में जुटी है- मोदी

मोदी ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ करते हुए कहा, ''हमारी डबल इंजन की सरकार आपकी सेवा करने में जुटी है. आपको विरासत में जो मुसीबतें मिली हैं, हम नहीं चाहते कि वह मुसीबतें विरासत में आपकी संतानों को मिलने की नौबत आये. पहले की सरकारों के वह दिन भी देश ने देखे हैं जब अनाज होते हुए भी गरीबों को नहीं मिलता था. आज हमारी सरकार ने सरकारी गोदाम गरीबों के लिए खोल दिए हैं. और योगी जी पूरी ताकत से हर घर तक अन्न पहुंचाने में जुटे हुए हैं. इसका लाभ उत्तर प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लोगों को हो रहा है.''

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पहले की सरकारों ने अपराधियों को संरक्षण देकर उत्तर प्रदेश का नाम बदनाम कर दिया था. उन्होंने कहा, ''आज माफिया जेल में हैं और निवेशक दिल खोलकर उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे हैं. यही 'डबल इंजन का डबल विकास' है. इस पर जनता को विश्वास है और हमें उम्मीद है कि आपका आशीर्वाद आगे भी मिलता रहेगा.''

 

PM Modi in Gorakhpur: पीएम मोदी का सपा पर हमला, कहा- 'लाल टोपी' वाले उत्तर प्रदेश के लिए 'खतरे की घंटी

यह भी पढ़ें-

PM Modi in Gorakhpur: पीएम मोदी का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- लाल टोपी वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है

PM Modi in Gorakhpur: गोरखपुर में पीएम मोदी बोले- हमने यूरिया का गलत इस्तेमाल रोका, भारत का पैसा भारत में ही लगेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget