एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी 113.90 करोड़ की मदद, CM धामी ने जताया आभार

Uttarakhand News In Hindi: आपदा प्रबंधन को मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 113.90 करोड़ रुपये की मदद दी है. यह राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की जाएगी.

उत्तराखंड को केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से देखते हुए बड़ी राहत दी है. भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने वित्त आयोग प्रभाग के जरिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) की केंद्रीय हिस्सेदारी के रूप में उत्तराखंड को 113.90 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त जारी करने की मंजूरी दे दी है. 

यह राशि सीधे राज्य सरकार के खाते में भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से भेजी जाएगी. यह धनराशि 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर स्वीकृत की गई है. इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है.

आपदाओं से निपटने के लिए मिली है निधि

इस निधि का मकसद राज्यों में आपदा जोखिम को कम करने और आपदा प्रबंधन की क्षमता को बेहतर बनाना है. उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में हर साल मानसून के दौरान भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी घटनाएं बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान करती हैं. 

ऐसे में यह रकम राज्य के आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने में सीधे काम आएगी. इसी कड़ी में गोवा को भी 1.40 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है. इस तरह केंद्र सरकार ने कुल 115.30 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता एक साथ जारी की है.

15 दिन में जमा करनी होगी राशि

केंद्र सरकार ने धनराशि के उपयोग को लेकर कड़े दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. गृह मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक यह निधि केवल राज्य स्तर पर आपदा न्यूनीकरण से जुड़े कार्यों पर ही खर्च की जा सकेगी. 

इसके अलावा यह भी तय किया गया है कि निधि मिलने के 15 दिनों के भीतर केंद्र और राज्य दोनों के अंश को सार्वजनिक लेखा शीर्ष में जमा करना अनिवार्य होगा. अगर इसमें देरी हुई तो भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार ब्याज भी चुकाना पड़ेगा.

चुनाव आचार संहिता का रखा जाएगा पूरा ख्याल

निर्वाचन आयोग ने इस धनराशि के जारी होने पर कोई आपत्ति नहीं जताई है, लेकिन साथ में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस सहायता को लेकर किसी भी तरह का प्रचार-प्रसार नहीं किया जाएगा. आचार संहिता के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन होगा और इस अवधि के दौरान कोई नया काम शुरू नहीं किया जाएगा.

मुख्यमंत्री धामी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार की इस सहायता का स्वागत करते हुए कहा कि यह राशि उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन के ढांचे को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी. उन्होंने कहा कि इससे राज्य की आपदाओं से मुकाबला करने की क्षमता पहले से बेहतर होगी.

गौरतलब है कि उत्तराखंड में हर साल आपदाओं में करोड़ों की संपत्ति और कई जिंदगियां दांव पर लग जाती हैं. केंद्र की यह मदद ऐसे में राज्य सरकार के लिए न केवल आर्थिक रूप से बल्कि तैयारियों के लिहाज से भी बड़ा सहारा साबित होगी.

ये भी पढ़ें: FCRA Bill: 'इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी BJP' अखिलेश यादव ने FCRA बिल को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

आलोक सेमवाल उत्तराखंड के देहरादून की खबरों पर नजर रखते हैं. एबीपी लाइव के लिए रिपोर्टिंग करते हैं. उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन BA hons मास कम्यूनिकेशन HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय से पूरी की हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget