एक्सप्लोरर

जानें- क्यों सुर्खियों में बना हुआ है 'पिज्जा लंगर', किसान आंदोलन से जुड़ गया है खास नाता

दिल्ली-हरियाणा सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर 'पिज्जा लंगर' का आयोजन करने वाले शनबीर सिंह संधू ने कहा कि, जो किसान पिज्जा के लिए आटा मुहैया कराते हैं उन्हें भी पिज्जा मिलना चाहिए.

नई दिल्ली: पांच दोस्तों का एक समूह शनिवार की सुबह अमृतसर से रवाना हुआ. नियमित रूप से लंगर लगाने के लिए उनके पास ज्यादा समय नहीं था, इसलिए उन्होंने हरियाणा के एक मॉल से कई पिज्जा लिए और सिंघु बॉर्डर पर स्टॉल लगा लिया. कुछ ही मिनट के अंदर वहां बड़ी संख्या में आंदोलनरत किसान और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और इन दोस्तों ने उनके बीच करीब 400 पिज्जा बांटे.

सुर्खियों में बना हुआ है 'पिज्जा लंगर' इसके बाद से 'पिज्जा लंगर' सुर्खियों में बना हुआ है और विभिन्न समूह के लोगों ने इसकी प्रशंसा की है, जबकि कुछ समूहों ने इसकी आलोचना भी की है. विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-हरियाणा सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की खातिर अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर 'पिज्जा लंगर' का आयोजन करने वाले शनबीर सिंह संधू ने कहा कि, ''जो किसान पिज्जा के लिए आटा मुहैया कराते हैं उन्हें भी पिज्जा मिलना चाहिए.''

लंगर लगाने का किया विचार संधू ने कहा कि, ''दाल-चपाती का नियमित लंगर लगाने के लिए हमारे पास समय नहीं था...इसलिए हमने ऐसा लंगर लगाने का विचार किया.'' संधू के मित्र शहनाज गिल ने कहा कि लोग रोजाना एक ही खाना खाकर बोर हो गए हैं. उन्होंने कहा कि, ''हमने सोचा कि हमें उन्हें कुछ ऐसी चीज देनी चाहिए कि उनका उत्साहवर्धन हो सके.''

एक और लंगर होगा आयोजित संधू ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह अस्वीकार्य है कि किसानों को पिज्जा देने के लिए कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं. गिल ने कहा कि किसी को ये टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है कि किसान क्या खाएं या क्या पहनें. पांचों दोस्तों ने इस तरह का एक और लंगर आयोजित करने का निर्णय किया है और उनका कहना है कि ये ज्यादा बेहतर और बड़ा होगा. संधू ने कहा कि ये पिज्जा या बर्गर या फिर कुछ और भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें:

सीएम योगी ने कही बड़ी बात, बोले- किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर भारत की एकता और अखंडता को दी जा रही है चुनौती

रविशंकर प्रसाद की चेतावनी, किसानों के कंधे से गोली चलाएंगे तो टुकड़े-टुकड़े गैंग पर होगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2017 से पहले भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश-पहुंच की होती थी चर्चा: मुख्यमंत्री
2017 से पहले भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश-पहुंच की होती थी चर्चा: मुख्यमंत्री
'कला जगत को अपूरणीय क्षति...', नाना पाटेकर के निधन पर CM योगी ने जताया दुख
'कला जगत को अपूरणीय क्षति...', नाना पाटेकर के निधन पर CM योगी ने जताया दुख
यूपी में मनाया जाएगा चिराग पासवान की पार्टी का स्थापना दिवस, पिता की पुण्यतिथि पर फैसला
यूपी में मनाया जाएगा चिराग पासवान की पार्टी का स्थापना दिवस, पिता की पुण्यतिथि पर फैसला
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?

Embed widget