एक्सप्लोरर

अपनों के इंतजार में तरसते बुजुर्ग, क्या यही है कलियुगी सन्तानों का पितृ देवो भव: ?

पीलीभीत के वृ्द्धाश्रम में कई बुजुर्गों को आज भी उनके अपनों का इंतजार है. पितृ पक्ष में ये बुजु्र्ग अपनों की सेवा पाने को तरस रहे हैं.

पीलीभीत, एबीपी गंगा। पूरे देश में 15 दिनों को पितृ पक्ष के रूप में मनाया जाता है. जिसको लेकर लोग अपने पूर्वजों और स्वर्ग सिधार चुके लोगों को खुश करने के लिए अपने तर्पण के साथ ही पकवान बनाकर दान अथवा कौवे को खिलाकर पुण्य कमाने का काम करते हैं. लेकिन पीलीभीत के वृद्धाश्रम में रहने वाले करीब 19 बुजुर्ग ऐसे भी हैं, जिनके अपनो ने ही कमजोर बेबसी के लिए बेसहारा छोड़ दिया है. उनको इंतजार है अपनों के साथ रहने का, अपनी सेवा का, जो आज उनके बेटे व बहुएं कामयाब होकर भी नहीं कर रहे हैं.

इन बुजुर्गों को इनके बच्चों ने अपने से दूर कर दिया है. इनके बच्चों के पास अमीरी तो बहुत है, सेवा भी करेंगे लेकिन उनके मां-बाप आज इस तर्पण के समय अपने बच्चों की सेवा के लिए तड़प रहे हैं. उन्हें आस है कि शायद उन्हें भी उनके बच्चे सेवाभाव से गले लगाकर उनके सपनों के पंखों की उड़ान को पूरा करेंगे.

औलाद को कामयाब किया पर खुद... यहां रहने वाले पीलीभीत के अशोक गुप्ता और उनकी पत्नी सितारा गुप्ता बताते हैं कि उन्होंने दो बेटों सहित तीन बेटियों को पढ़ा लिखा कर कामयाब कर दिया. लेकिन आज वो पूछते हैं कि ऐसे बेटे ही किस काम के, जिन्होंने जीते जी अपने माता-पिता का तर्पण कर दिया. उनका कहना है कि मरने के बाद तर्पण का दिखावा करने से कहीं अच्छा है कि आज की युवा पीढ़ी अपने माता पिता की सेवा करे न कि उनके मरणोपरांत इस सामाजिक दिखावे का चोला पहन कर तर्पण की सेवा करें. आज उनके दोनों बेटों में से कोई उनसे मिलने तक नहीं आता. यही वजह है कि आज वे वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं. वे करीब 05 सालों से यहां जीवन व्यतीत कर जीवन के अंतिम पड़ाव इंतजार कर रहे हैं.

दोनों में से कोई बेटा मां की सुध नहीं लेता यहीं रहने वाली शहर की मुन्नी गुप्ता के भी दो बेटे हैं. वे बताती हैं कि एक बेटा अजय सरकारी फैक्ट्री में नौकरी कर बीवी-बच्चों के शौक पूरे कराने में लग गया है तो वहीं दूसरा बेटा संजय अपनी सिलाई कढ़ाई के लिए जिले में फेमस हो गया है. हालांकि दोनों में से कोई भी मां की सेवा नहीं कर सका और उन्हें दो वक्त की चैन की रोटी नहीं खिला सका. वे बताती हैं कि इसी सेवा की आस लिए उनके पति का चार साल पहले देहांत हो गया. उनकी अस्थियां और उनकी आत्मा आज भी अपने बेटे के हाथों तर्पण के लिए तरस रहीं है.

मां-बाप की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य पिछले करीब 20 वर्षों से वृद्धाश्रम के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू का कहना है कि कुछ लोग इस पितृ माह में कौवे और लोगों को खाना खिलाकर दान की बात करते हैं. वहीं, कुछ फादर्स डे, मदर्स डे पर झूठी समाजिक शान शौकत का दिखावा करते हैं. वे कहते हैं कि ये सब दिखावा तो है. ऐसा नहीं होता तो वृ्द्धाश्रम में रहने वाले 19 बुजुर्ग भी किसी के माता-पिता हैं. वे कहते हैं कि लोगों को अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए, वही पितृ पक्ष के लिए सेवा है. जीते जी मां-बाप की सेवा ही धर्म है और वही इस धरती पर पुण्य का काम है.

मां आश्रम में बेटा एनजीओ में सेवा कर रहा बरेली की रहने वाली सुशीला देवी बताती हैं कि उनका बेटा दिल्ली के बड़े एनजीओ में काम करता है. वह लोगों की सेवा करता है. वहीं, उनकी पुत्रवधू एक शिक्षक है. हालांकि, वो पूछती हैं कि लोगों की ये सेवा और बहू की शिक्षा किस काम की है जब उन्होंने अपनी बूढ़ी मां को वृ्द्धाश्रम में छोड़ रखा है. वह आज भी उनके आने का इंतजार करती हैं.

पीलीभीत की कहानी को देख कर आपको समझ आ गया होगा कि इन बुजुर्ग आंखों में इंतजार है. वे जीते जी अपने बेटों और बेटियों से सेवा करवाना चाहते हैं लेकिन इनकी पीड़ा सुनकर ऐसा लगता है कि इस कलयुगी काल में सेवाभाव जैसा शब्द मानो सिर्फ पढ़ने और बोलने को रह गया है.

ये भी पढ़ेंः

मेरठः अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ के बाद तीन गिरफ्तार

मेरठ की बेटी बनी संघर्ष और प्रेरणा की मिसाल, घर छोड़ हासिल किया मुकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget