एक्सप्लोरर

मेरठः अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ के बाद तीन गिरफ्तार

मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर अवैध शराब के कारोबार में शामिल होने का आरोप है.

मेरठ, एबीपी गंगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है. यही वजह है कि अवैध शराब पीने से बागपत से लेकर मेरठ तक मौत का सिलसिला जारी है. हालांकि, जब मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कड़ी कार्रवाई की बात कही तो प्रशासन हरकत में आया है. अब अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है.

इसी सिलसिले में मेरठ के थाना खरखौदा और सर्विलांस टीम ने पुलिस मुठभेड में 3000 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने 3 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पकड़े गये आरोपी इस जहरीले केमिकल से अवैध रूप से शराब बनाकर जनपद मेरठ, मुजफ्फरगनर, हापुड, अमरोहा, शामली, बागपत, गाजियाबाद आदि मे बैचने की तैयारी में थे.

सूचना पर एक्शन में आई पुलिस गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने जनपद में अवैध शराब, केमिकल से शराब बनाकर बेचने वाले तस्करों और अपराधियों के विरूद्ध एक अभियान चलाया है. जिसके लिए सर्विलांस सेल टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये थे. सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि कुछ बदमाश मेरठ की तरफ से ग्राम नरहेड़ा की तरफ बुलेरो पिकअप गाडी में अवैध शराब तस्करी के लिए भरकर ले जा रहे हैं. सर्विलांस टीम ने इस सूचना के बाद थाना प्रभारी खरखौदा को सूचित किया.

पुलिस पर की फायरिंग खरखौदा पुलिस इस दौरान नरहेड़ा रोड चौराहे पर चैकिंग कर रही थी. तभी बदमाशो ने पुलिस को देख भागने की सोची. जिसके बाद बदमाशों ने अपनी गाड़ी का पीछा होते देख अल-अखलाक फैक्ट्री के बराबर से गाड़ी लिंक रोड पर उतार दी. जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी को घेर लिया. अपने को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किये.

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बाद में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगी. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. घायल अभियुक्त ने अपना नाम सोनू निवासी बिहार बताया है. वह फिलहाल यहीं मेरठ में रहता है. पुलिस ने बाद में उसके दो साथियों वरदान प्रजापति और संजीव उर्फ बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके कब्जे से एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी, एक डिस्कवर बाइक और तीन तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस ने 3 हजार लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट भी बरामद की है.

ये भी पढ़ें-

पूर्व पुलिस अधीक्षक कान सिंह भाटी की मौत, बहुचर्चित राजा मानसिंह हत्याकांड में थे सजायाफ्ता

कानपुरः पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर निजी पोर्टल के पत्रकार ने की जान देने की कोशिश

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget