एक्सप्लोरर

Pilibhit News: पीलीभीत में रेस्क्यू की गई बाघिन को वन विभाग ने जंगल में छोड़ा, 2 किसानों का कर चुकी है शिकार

UP News: पीलीभीत में सिंचाई के दौरान दो किसानो को निवाला बनाने वाली बाघिन को मेडिकल परीक्षण के बाद उसे चिड़ियाघर के पिंजरे की जगह खुले जंगल में छोड़ दिया गया.

Pilibhit News: पीलीभीत में दो किसानो को सिंचाई के दौरान निवाला बनाने वाली बाघिन को जंगल से सटे ग्रामीण इलाके से रेस्क्यू के 48 घण्टे बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया. इसके बाद वन्य जीव प्रेमियों की सलाह और उच्च अधिकारियों के मंथन के बाद तीन वर्ष की मादा बाघिन को पुनः पीलीभीत टाइगर रिजर्व में छोड़ पिंजरे से आजाद कर दिया गया. 

अमूमन रेस्क्यू किये गए बाघ यहां से कानपुर या दुधवा नेशनल पार्क सहित चिड़ियाघरो में भेजकर उनकी कैद हो जाती है, वे पिंजरे में कैद सिर्फ पर्यटकों के मनोरंजन का एक मात्र साधन बनकर रह जाते है. लेकिन इस बाघिन को पिंजरे की कैद से आजादी मिली है. जो टाइगर रिजर्व के जंगल मे रहकर बाघों के कुनवे में निश्चित ही इजाफा करेगी. इसको लेकर वन्य जीव प्रेमियों ने वन विभाग के उच्च शीर्ष का आभार व्यक्त किया है.

क्या कहते है वन्य जीव एक्सपर्ट
वन्य जीव प्रेमियों व एक्सपर्ट के अनुसार उनका मानना है रेस्क्यू से लेकर उसके आजाद करने तक बाघिन के स्वभाव में आक्रामकता या गुस्सा नही देखा गया, शांत स्वभाव के साथ बाघिन पिंजरे में रखी गई. उसने दो दिनों में एक दिन भी अपने आक्रामकता का स्वभाव प्रकट नही किया. यहां के बाघ हिंसक पशुओं में भले ही गिने जाते हो किंतु तराई की नहरों के बीच जंगल की खूबसूरती उनके स्वभाव में भी जरूर फर्क डालती है. पीलीभीत के बाघ स्वभाव से थोड़े साधारण विनम्र और शर्मीले भी होते है.

चिड़ियाघर भेजे गए बाघ को खोने का है दुख 
वन्य जीव टाइगर रिजर्व पर अपनी कवरेज देने वाले पर्यावरण प्रेमी अमिताभ अग्निहोत्री का कहना है कि जिस तरह से हमारे पीलीभीत टाइगर रिजर्व से एक के बाद एक बाघों का रेस्क्यू कर उन्हें चिड़ियाघर भेजा जाता है. उसके बाद चिड़ियाघरो के पिंजरे में कैद बाघों की दुखद ख़बर आती है जिसको बड़ा चिंता जनक और शोक बतौर माना जाता है.

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से अब तक सबसे बड़ा बाघ गोरखपुर के चिड़ियाघर रेस्क्यू कर भेजा गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे केसरी नाम दिया. चिड़ियाघर में उसकी ठीक से देखभाल न होने और पिंजरे की कैद में उसे इतना दुख मिला कि उसकी जीवन की कैद से मुक्त हो उसकी बीमारी से मौत हो गई.  उनकी मांग है कि बाघों के रेस्क्यू के लिए पीलीभीत में बनाये रेस्क्यू सेंटर के बाद उन्हें यहां के जंगल मे ही छोड़ा जाना चाहिए, ताकि हमारे यहां के खूबसूरत बाघ पीलीभीत के जंगलों में ही रहकर अपनी पहचान बना सके.

ये भी पढ़ें: राम मंदिर में 5 जून को राम दरबार समेत 8 देवालयों की प्राण प्रतिष्ठा, निकाली जाएगी कलश यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget