एक्सप्लोरर

Pilibhit News: दुल्हन हाथों में मेंहदी लगाकर बारात का करती रही इंतजार, दूल्हा प्रेमिका संग हुआ फरार

Pilibhit Marriage: दुल्हन के भाई अनुज कुमार ने बताया कि 23 फरवरी को उनके घर बारात आनी थी लेकिन आरोपी दूल्हा और उसका जीजा घर से अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गई

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत (Pilibhit) में शादी के दिन दुल्हन अपने हाथों में मेहंदी सजाए बैठी रही तो वहीं घरवाले बारात के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे लेकिन जिस दूल्हे को बारात लेकर दुल्हन के घर जाना था, वहीं शादी के दिन अपनी प्रेमिका के साथ लापता हो गया. काफी इंतजार के बाद दुल्हन के परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में की तो दोनों पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के बाद बरखेड़ा थाना पुलिस की मौजूदगी में समझौता करा दिया गया लड़की पक्ष कि वैसे ही समाज में बहुत बदनामी हो चुकी थी अब वह कार्यवाही करके और बदनामी समाज के बीच नहीं करना चाह रहे थे कि को लेकर दोनों पक्षो के बीच समझौता करा दिया गया.

दरअसल, यह घटना थाना बरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गांव मुड़िया हुलासी की है. राम बहादुर गंगवार के घर में शादी को लेकर खुशियों का जश्न मनाया जा रहा था.  23 फरवरी को थाना खुदागंज निवासी जिला शाहजहांपुर सुनील को दूल्हा बनकर बारात लेकर सीता के घर जाना था, लेकिन शादी के दिन मंडप सजा रह गया और दुल्हन के हाथों में मेहंदी रची रह गई लेकिन आरोपी दूल्हा अपनी प्रेमिका के साथ शादी से पहले ही घर से फरार हो गया, जब देर रात बारात नहीं आई तो अगले दिन दुल्हन के परिजनों ने थाने में पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई.

पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराया
पुलिस ने तहरीर के आधार पर फरार हुए दूल्हे के परिजनों को हिरासत में लिया और थाने में दोनों के बीच हुई बातचीत के बाद वधू पक्ष के द्वारा गोद भराई की रस्म और तिलक की रस्म में दिए गए दान दहेज और मोटरसाइकिल को वापस ले लिया गया. दोनों के बीच थाने में पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ और दोनों अपने अपने घर चले गए. दुल्हन के भाई अनुज कुमार ने बताया कि 23 फरवरी को बारात आनी थी लेकिन आरोपी दूल्हा जो होने वाला जीजा था घर से अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया.

आरोप है कि 12 फरवरी को हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से रिश्तेदारों की मौजूदगी में लड़के का रूप और तिलक किया गया था. जिसमें  तीन लाख की नगदी सहित गाड़ी दी गई थी, पीड़िता के पिता वही लड़की के पिता राम बहादुर गंगवार का कहना है कि यदि लड़के को यह शादी पसंद नहीं थी तो पहले ही मना कर देता तो हम शादी की तैयारी नहीं करते.

यह भी पढ़ें:-

UP Budget Session 2023: अखिलेश यादव ने पूछा- 'क्या फिल्म की शूटिंग है, बम और गोलियां चल रही हैं, कहां है डबल इंजन?' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
महोबा में खौफनाक कांड, किराया को लेकर तीन नाबालिगों ने ई-रिक्शा चालक को मार डाला
महोबा में खौफनाक कांड, किराया को लेकर तीन नाबालिगों ने ई-रिक्शा चालक को मार डाला
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget