एक्सप्लोरर

Pilibhit News: पीलीभीत में नहीं मिला दहेज तो विवाहिता की कर दी हत्या, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Pilibhit Police: एसएचओ अशोक पाल ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति मुकेश कुमार, ससुर रामचरण लाल समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है.

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक विवाहिता की कथित तौर पर दहेज के लिए हत्या कर दी गयी. पुलिस ने बताया कि मामले में पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जहानाबाद के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अशोक पाल ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. 

एसएचओ अशोक पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम आसपुर के रहने वाले मृतका के भाई नरेश की ओर से दी गई तहरीर के हवाले से बताया कि उसकी बहन उषा देवी (25) की शादी करीब डेढ़ साल पहले सुस्वार गांव निवासी मुकेश कुमार से हुई थी. भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट न होकर दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे और धनराशि न मिलने पर उसकी बहन को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे.

ससुरालवालों ने दहेज न मिलने पर कर दी हत्या

तहरीर में भाई ने यह भी आरोप लगाया कि सात अप्रैल को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर आक्रोशित होकर उषा की पिटाई की और रविवार सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि ससुराल वालों ने बहन की हत्या कर दी है. इस पर मायके वाले जब वहां पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था और ससुराल वाले फरार थे. घटना की सूचना पर सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रतीक दहिया, एसएचओ अशोक पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई. एसएचओ अशोक 

एसएचओ अशोक पाल ने बताया कि भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति मुकेश कुमार, ससुर रामचरण लाल समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है. पुलिस ने आशंका जताई कि विवाहिता की गले में फंदा लगाकर हत्या की गई है. 

यह भी पढ़ें:-

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ यात्रा को लेकर एसपी ने श्रद्धालुओं को दिया ये अहम संदेश, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget