एक्सप्लोरर

Pilibhit News: भजन कीर्तन के नाम पर सैकड़ों लोगों का कराया जा रहा था धर्मांतरण, 5 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Pilibhit Police: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा (Atul Sharma) ने बताया कि हिंदू नेता प्रशांत की तहरीर के आधार पर एक नामजद आरोपी सहित 4 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Pilibhit News: पीलीभीत (Pilbhit) में धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां मैरिज हॉल में सैकड़ों की संख्या में हिंदू महिलाओं और पुरुषों को इकट्ठा करके धर्मांतरण करने का आरोप है. पुलिस ने एक नामजद और तीन से चार अज्ञात के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दरअसल, यह मामला बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के रमपुरा रोड स्थित द्रोपदी मैरिज हॉल का है. दियोरिया कोतवाली का रहने वाला कैलाश बिना किसी अनुमति के बीसलपुर इलाके के मैरिज हॉल का इस्तेमाल धर्मांतरण कराने में करता है. इसी के चलते वह हॉल में में सैकड़ों हिंदू महिलाओं और पुरुषों का अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थना और ब्रेन वाश धर्मांतरण करा रहा था. धर्मांतरण की भनक लगते ही हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. 

क्या है पूरा मामला?
मौके पर पहुंची पुलिस ने हिंदू संगठनों को शांत कराया. मौके से 1 आरोपी को पकड़ लिया गया है, जिसके बाद प्रशांत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कैलाश वर्मा और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कैलाश वर्मा का चालान भी भेज दिया है. हिंदू संगठनों को एक हाथ से लिखी कॉपी मिली, जिसमें ईश्वर के प्रवचनों को लिखा गया था, लेकिन पेज पर कई जगह खाली जगह छोड़ रखी थी. माना जा रहा है कि उस खाली जगह पर धर्मांतरण कराने वालों का नाम भरकर उनको ईसाई धर्म कबूल करने की शपथ दिलाई जाती थी.

वहीं पूरी घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक बारात घर में धर्म परिवर्तन के मामला संज्ञान में आया है, जिसको लेकर थानाध्यक्ष बीसलपुर टीम के साथ भेज कर हिंदू नेता प्रशांत की तहरीर के आधार पर एक नामजद आरोपी सहित अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है जो भी साक्ष्य मिलेंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

Lucknow Rename: लखनऊ का नाम बदले की मांग पर अमित शाह बोले- 'नहीं हटाना चाहते हैं मुगलों का कोई योगदान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget