एक्सप्लोरर

उत्तराखंड से आए सैलाब ने पीलीभीत में मचाई तबाही, कई इलाकों का संपर्क टूटा, आवाजाही में परेशानी

Pilibhit News: उत्तराखंड के नानक सागर डैम से कैलाश नदी में छोड़े गए पानी ने पीलीभीत में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. पानी के सैलाब ने सितारगंज में उत्तराखंड रोड को काट दिया है.

उत्तराखंड के नानक सागर डैम से कैलाश नदी में छोड़े गए पानी ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में तांडव मचाना शुरू कर दिया है. पहाड़ों से आए पानी के सैलाब ने अमरिया तहसील क्षेत्र के भरा पचपेडा के पास मझोला सितारगंज उत्तराखंड रोड को काट दिया है. जिसकी वजह से पीलीभीत के कई इलाकों का संपर्क टूट गया है और आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है. 

उत्तराखंड में लगातार बारिश होने के चलते लगातार नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ रहा हैं, जिसका असर यूपी के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में नानक सागर डैम से कैलाश नदी में छोड़े गए पानी की वजह से कैलाश नदी खतरे के निशान तक पहुँच रही है. 

पहाड़ों के पानी ने पीलीभीत में मचाया तांडव

कैलाश नदी के बढ़ते जल स्तर के चलते अब ये पानी सैलाब बनकर पीलीभीत में घुस रहा है. इस सैलाब ने सितारगंज के पास उत्तराखंड रोड को पूरी तरीके से काट दिया है. जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है. 

पानी के सैलाब में सड़क कटने से ग्रामीणों को मझोला और सितारगंज जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पहाड़ों से आ रहे पानी ने पीलीभीत के डुनिडाम में तांडव करना शुरू कर दिया है. पानी की वजह से पीलीभीत की देवहा नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है. जिससे उत्तराखंड से सटे पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में बाढ़ के खतरे को बड़ा दिया है.

निचले इलाकों में मंडराया बाढ़ का खतरा

गांव में मंडरा रहे बाढ़ के खतरे को देखकर ग्रामीणों के दिल की धड़कने बढ़ रही है. यहां रहने वाले विनोद कुमार ने बताया कि कैलाश नदी के पानी ने इस रोड और पुलिया को तोड़ दिया है जिससे हमारा उत्तराखंड से सम्पर्क टूट गया है, जिससे लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं. 

वहीं मामले पर एसडीएम मयंक गोस्वामी ने कहा कि इलाके में पानी की बहाव काफी तेज है. कैलाश नदी में आए सैलाब की वजह से सड़क और पुलिया टूट गई है. उन्होंने कहा कि ये रास्ता भले ही बंद हो गया है लेकिन, उत्तराखंड जाने और पीलीभीत मुख्यालय जाने के लिये दूसरे मार्ग खुले हुए है. 

UP Weather: यूपी में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, आज किन जिलों में अलर्ट? जानें- मौसम का हर अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget